फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP started brainstorming on Rajasthan, Himachal elections in Jaipur, Modi will address today, know latest updates

BJP Jaipur meeting : पीएम ने दिया भाजपा नेताओं को बड़ा जिम्मा, जुबान फिसलने नहीं देने की नसीहत भी

Fri, 20 May 2022 07:30 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 20 May 2022 07:30 AM IST
सार

बैठक में इस साल होने वाले गुजरात व हिमाचल चुनावों, अगले साल होने वाले कई राज्यों के चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 पर भी मंथन हो रहा है। 

विज्ञापन
BJP started brainstorming on Rajasthan, Himachal elections in Jaipur, Modi will address today, know latest updates
भाजपा पदाधिकारियों की जयपुर बैठक को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। वहीं, भारत में भाजपा के प्रति जनता का विशेष स्नेह है। जनता भाजपा को बहुत विश्वास और उम्मीद से देख रही है। उन्होंने पार्टी नेताओं को 25 साल की कार्ययोजना बनाने का लक्ष्य दिया और इसके साथ ही अपनी जुबान फिसलने न देने की नसीहत भी दी। 

विज्ञापन


जयपुर में गुरुवार से शुरू तीन दिनी बैठक के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। बैठक में इस साल होने वाले गुजरात व हिमाचल चुनावों, अगले साल होने वाले कई राज्यों के चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 पर भी मंथन हो रहा है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं। आज ये वर्ष श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जन्म शताब्दी का भी वर्ष है। हम सब ऐसे प्रेरणा पुरुष को हृदय से प्रणाम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत काल में देश तय कर रहा 25 साल के लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता की आशा आकांक्षा, हमारा दायित्व बहुत ज्यादा बढ़ा देती है। आजादी के इस अमृत काल में देश अपने अगले 25 साल के लक्ष्य तय कर रहा है। भाजपा के पास भी अगले 25 सालों के लक्ष्य तय करने का वक्त है। देश के लोगों की उम्मीदें हमें पूरी करनी हैं। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें देश के लोगों के साथ मिलकर परास्त करना है। हमारा मंत्र है, 'सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास'।



जनता की आकांक्षा के साथ सरकार की जवाबदेही बढ़ी
पीएम मोदी ने कहा, 'साथियों देश की जनता ने 2014 में नया इतिहास लिखने का फैसला किया। भाजपा देश को इस सोच से निकालकर लाई है। निराशा नहीं आशा का युग। हिंदुस्तान का हर नागरिक नतीजे चाहता है। सरकारों को काम करते हुए देखना चाहता है। अपनी आंखों के सामने परिणाम देखना चाहता है। राजनीतिक नफा-नुकसार से अलग मैं इसे बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव मानता हूं। 130 करोड़ लाेगों की आकांक्षाएं इस तरह बढ़ जाती है, तो सरकारों की जवाबदेही भी बढ़ती है।

पीएम ने संबोधन में यह भी कहा

  • सरकार पर, सरकार की व्यवस्थाओं पर, सरकार के डिलीवरी मैकेनिज्म पर किसी समय देश का भरोसा उठ गया था।
  • 2014 के बाद जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा सरकार उस भरोसे को वापस लेकर आई।
  • आज गरीब से गरीब भी अपने आसपास लोगों को योजनाओं का लाभ मिलते देख रहा है। वह विश्वास से कहता है कि एक न एक दिन मुझे भी इस योजना का लाभ अवश्य मिलेगा।
  • मैं सैचुरेशन की बात करता हूं। सैचुरेशन सिर्फ पूर्णता का आकंड़ा भर नहीं है। ये भेदभाव, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार के चंगुल से देश को बाहर निकालने का माध्यम है।


एनडीए सरकार के 8 साल पूरे होने पर यह कहा

  • पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 
  • ये 8 वर्ष देश के छोटे किसानों, श्रमिकों, मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं। देश के संतुलित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के लिए रहे हैं।
  • ये 8 वर्ष देश की माताओं-बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण, उनकी गरिमा बढ़ाने के प्रयासों के नाम रहे हैं।
  • ये आठ वर्ष संकल्प के रहे हैं, सिद्धियों के रहे हैं। ये 8 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। हमें आराम ही तो नहीं करना है।
  • आज भी हम अधीर हैं, बेचैन हैं, आतुर हैं क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था।


पहले दिन पार्टी महासचिवों ने पेश की रिपोर्ट
भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक के साथ शुरू हुई। बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के वयोवृद्ध नेता रहे कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पहले दिन बैठक में भाजपा महासचिवों ने अपने प्रभार वाले राज्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इस पर नड्डा ने उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के पार्टी प्रमुख और संगठनात्मक सचिवों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि तीन दिनी बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर ध्यान देने के अलावा इस साल और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। 

इन राज्यों में होंगे 2023 में चुनाव
इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी तरह अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में अगले साल चुनाव होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी। हिमाचल प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह राज्य है तो गुजरात पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का। इसलिए इन दोनों राज्यों में भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। गुजरात तो बीते 22 सालों से भाजपा का गढ़ है। हाल ही में हार्दिक पटेल के इस्तीफे से राज्य में कांग्रेस और कमजोर हुई है। हालांकि, अभी हार्दिक ने भाजपा में शामिल होने को  लेकर फैसला नहीं किया है।

सरकार के आठ साल के जश्न पर भी होगी चर्चा
जयपुर मंथन बैठक में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के जश्न पर भी विचार होगा। इसके अलावा पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और देश की मौजूदा आर्थिक तथा राजनीतिक स्थिति करने पर भी चर्चा की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed