{"_id":"5e562f298ebc3ef3b246d8dd","slug":"bjp-has-divided-in-two-fraction-over-kapil-mishra-s-controversial-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल मिश्रा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं, समर्थक चला रहे सोशल मीडिया कैंपेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल मिश्रा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं, समर्थक चला रहे सोशल मीडिया कैंपेन
Wed, 26 Feb 2020 03:38 PM IST
Harendra Chaudhary
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 26 Feb 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Kapil Mishra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता कपिल मिश्रा के बयान पर पार्टी के भीतर एकराय नहीं बन पा रही है। पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर कपिल मिश्रा के पक्ष में कैंपेन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पार्टी के शीर्ष नेता मानते हैं कि कपिल मिश्रा हों या सांसद प्रवेश वर्मा, दोनों के भड़कीले बयान से पार्टी की गलत छवि बन रही है। संघ प्रमुख ने भी अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि भारत की कल्पना मुसलमानों के बिना अधूरी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा का रविवार को दिया गया बयान काफी उत्तेजित था, जिसे दिल्ली में हिंसा भड़कने के पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है। कथित रूप से उन्होंने दिल्ली पुलिस के सामने तीन दिन के अंदर सड़क खाली न होने पर गंभीर परिणाम होने की बात कही थी। इसके बाद ही मौजपुर, भजनपुरा, घोंडा, करावल नगर और लोनी के अनेक इलाकों में अशांति बढ़ गई थी।
विज्ञापन