फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Assembly election 2018: Prime minister Narendra Modi will do more than two dozen rallies

विधानसभा चुनाव 2018: हर उम्मीदवार चाहता है कि प्रधानमंत्री उसके लिए प्रचार करें

Sun, 18 Nov 2018 02:09 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Assembly election 2018: Prime minister Narendra Modi will do more than two dozen rallies
pm modi - फोटो : PTI
पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री मोदी की सभाओं की मांग बढ़ गई है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पार्टी भले ही अपने मुख्यमंत्रियों के चेहरे पर चुनाव लड़ रही हो, मगर पीएम मोदी ही प्रमुख चेहरा हैं। माना जा रहा है कि इन राज्यों में प्रधानमंत्री 25 सभाएं कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अबतक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में दो-दो चुनावी सभा कर चुके हैं।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री की मांग सबसे ज्यादा

प्रधानमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, स्मृति ईरानी, उमा भारती इन चुनावों में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी राज्यों में अबतक दर्जनों सभाएं कर चुके हैं। हर उम्मीदवार चाहता है कि प्रधानमंत्री उसके लिए प्रचार करें।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री की पांच दिनों में 10 सभाएं तय की गई है। सभाओं की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। राजस्थान में आठ रैलियों की संभावना है जबकि छत्तीसगढ़ में पांच सभाएं प्रस्तावित हैं। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री दो सभाएं कर चुके हैं। तेलंगाना और मिजोरम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम अभी तय होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पार्टी भीषण प्रचार करके इन चुनावों को मिनी लोकसभा चुनाव का रूप नहीं देना चाहती लिहाजा स्थानीय मुद्दों और परिस्थिति को देखकर बड़े नेताओं का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम एक साथ 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed