फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   AAP mla Mukesh Ahlawat Alleged and complained against Former mla son for violence

Delhi News: पूर्व विधायक के बेटे पर हिंसा कराने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर थाने में हंगामा, मामला दर्ज

Fri, 11 Mar 2022 05:17 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 11 Mar 2022 05:17 AM IST
सार

सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत व पूर्व विधायक जयकिशन के बीच इलाके में तिरंगा झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। विधायक का आरोप है कि जयकिशन के बेटे राहुल ने अपने समर्थकों के साथ झंडा लगा रहे मजदूरों को पीटा और उनकी कार पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
AAP mla Mukesh Ahlawat Alleged and complained against Former mla son for violence
Tiranga - फोटो : File Photo

विस्तार

सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत व पूर्व विधायक जयकिशन के बीच इलाके में तिरंगा झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। विधायक का आरोप है कि जयकिशन के बेटे राहुल ने अपने समर्थकों के साथ झंडा लगा रहे मजदूरों को पीटा और उनकी कार पर पथराव कर दिया। इसमें विधायक व उनके सहयोगी की कार का शीशा टूट गया। हमले में विधायक के ड्राइवर को भी चोट लगी है। 

विज्ञापन


मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर विधायक व उनके समर्थकों ने देर रात सुल्तानपुरी थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत का आरोप है कि बुधवार को उनका ड्राइवर विष्णु और अन्य लोग सुल्तानपुरी के ए ब्लॉक में तिरंगा लगवा रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक जयकिशन का बेटा अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचा और मजदूरों के साथ मारपीट कर काम रुकवा दिया। इस दौरान पथराव  भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed