{"_id":"5aa8cb964f1c1bb9758b53ff","slug":"3-crpf-jawans-injured-after-firing-from-an-ubgl-while-cleaning-in-aranpur-camp-in-chhattisgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सफाई के दौरान फटा ग्रेनेड लॉन्चर, तीन CRPF जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सफाई के दौरान फटा ग्रेनेड लॉन्चर, तीन CRPF जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड लॉन्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के अरणपुर कैंप में अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL) सफाई करते हुए फट गया। इसमें 111 बटालियन के 3 सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बता दें कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में भी नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए हैं। यह हमला सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हुआ है। नक्सलियों ने इस घटना को लैंडमाइन के जरिए अंजाम दिया है। इस घटना के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में 6 जवान घायल हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं 4 जवानों की हालत अभी भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को जगदलपुर और रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्कसल प्रभावित इलाकों का मोटरसाइकिल से दौरा किया था। घटना पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है, वहीं सीआरपीएफ के डीजी से भी बात की है।
विज्ञापन
Chhattisgarh: 3 CRPF Jawans of 111 Battalion injured after accidental firing from an Under Barrel Grenade Launcher (UBGL) while cleaning in Dantewada's Aranpur Camp.
— ANI (@ANI) March 14, 2018
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में भी नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए हैं। यह हमला सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हुआ है। नक्सलियों ने इस घटना को लैंडमाइन के जरिए अंजाम दिया है। इस घटना के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में 6 जवान घायल हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं 4 जवानों की हालत अभी भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को जगदलपुर और रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्कसल प्रभावित इलाकों का मोटरसाइकिल से दौरा किया था। घटना पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है, वहीं सीआरपीएफ के डीजी से भी बात की है।
हाल ही में 29 नक्सलियों ने किया है सरेंडर
ऑपरेशन प्रहार, File Picture
- फोटो : Amar Ujala
इस हमले से पहले 8 मार्च को सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र के एलारमडुगु और वीरभट्टी जैसे गांवों से आए 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इस आत्मसमर्पण में 11 महिलाएं शामिल थीं। 18 फरवरी की मुठभेड़ में यहीं 20 नक्सलियों को मार गिराया गया था। जिसमें 2 जवान शहीद हुए थे। पिछले काफी समय से नक्सिलों और सेना के बीच यहां स्थिति तनावपूर्ण चल रही है। इसके लिए सेना द्वारा विशेष टास्क फोर्स भी गठित की गई है।
पिछले साल भी नक्सलियों ने किया था बड़ा हमला
पिछले साल भी मार्च में ही नक्सलियों ने यहां बड़ा हमला किया था। उस समय बस्तर में सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया था। उस हमले में भी 11 जवान शहीद हुए थे। जिनको मारकर नक्सलियों द्वारा लूटा गया था।