{"_id":"594911d64f1c1b75588b47fe","slug":"lover-failure-to-love-showed-suicide-live-video-to-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्यार में नाकाम प्रेमी ने प्रेमिका को दिखाया खुदकुशी का लाइव वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में नाकाम प्रेमी ने प्रेमिका को दिखाया खुदकुशी का लाइव वीडियो
एजेंसी/ ठाणे
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
suicide
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक 26 वर्षीय प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ तकरार के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल करके अपने अंतिम क्षणों का सीधा प्रसारण भी दिखाया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन
हिल लाइन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एमजी वाघमारे ने कहा कि पीड़िक के पिता की ओर से 18 जून को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 21 मई को उल्हासनगर कैंप संख्या पांच में दोपहर चार बजे के करीब हुई जब हनी अस्वानी ने प्रेम संबंध में विफलता के बाद यह बड़ा कदम उठाने का फैसला किया। अस्वानी परिवार के अनुसार, उनका बेटा अपने कॉलेज की एक लड़की से प्यार करता था और पिछले छह साल से उनका रिश्ता चल रहा था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा कि हालांकि हाल ही में दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगीं और उन्होंने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग सगाई कर ली। शिकायत में कहा गया है कि तब से ही हनी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
21 मई को दोनों पूर्व प्रेमी-प्रेमिका एक बार फिर मिले और दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि परेशान हनी ने खुदकुशी से पहले अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल की और उसे बताया कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है।
इसके बाद उसने अपनी मौत का सीधा प्रसारण उस लड़की को दिखाया। पीड़ित के पिता के रात को घर लौटने पर यह मामला सामने आया। शुरुआत में पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन पीड़ित परिवार को वीडियो मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि अब भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।