फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Keshari Devi flags off Lucknow Intercity Express

Prayagraj : सांसद केशरी देवी ने लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed, 21 Feb 2024 11:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

लखनऊ जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने काफी राहत दी है। लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर लखनऊ इंटरसिटी के ठहराव होने के बाद सांसद केसरी देवी पटेल ने ट्रेन को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसकी मांग लंबे समय से चल रही थी। 

विज्ञापन
MP Keshari Devi flags off Lucknow Intercity Express
लालगोपालगंज में लखनऊ इंटरसिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं सांसद केशरी देवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज संगम से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव अब लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर भी शुरू हो गया। सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने बुधवार को लालगोपालगंज में आयोजित एक समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन


लखनऊ इंटरसिटी का प्रयागराज संगम से लखनऊ के बीच अभी प्रयाग, कुंडा, ऊंचाहार, रायबरेली, हरचंद्रपुर, बछरावां एवं निगोहा स्टेशन पर ही ठहराव है। लालगोपालगंज के लोग लंबे समय से इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे। फिलहाल बुधवार से ट्रेन का लालगोपालगंज में दोनों ओर से ठहराव होने लगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने के दौरान ट्रेन सुबह 10.23 बजे से 10.24 बजे तक एक मिनट के लिए लालगोपालगंज में रुकेगी। प्रयागराज संगम से लखनऊ रवानगी के दौरान ट्रेन शाम 4.12 बजे से 4.13 बजे तक लालगोपालगंज में रुकेगी। सांसद ने कहा कि लालगोपालगंज में ट्रेन के ठहराव की मांग यहां के लोग लंबे समय से क रहे हैं। अब यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed