फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में एलियन्स आने वाले हैं? आज भी रहस्य है वीराने में बनी यह चीज

Wed, 29 Aug 2018 04:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Man Claims Aliens Asked Him To Make UFO Landing Pad At Argentina
UFO
पिछले 10 साल से यह जगह रहस्यों के घेरे में है। कहा जाता है कि जिस शख्स ने इसे बनाया उसने दावा किया कि दूसरे ग्रह के प्राणी धरती पर आने वाले हैं, जिसके लिए यह जगह तैयार की गई। उनकी उड़नतश्तरी की लैंडिंग के वास्ते ही उसने सितारानुमा यह चीज बनाई थी। मगर वह शख्स कौन था, कहां से आया था किसी को पता नहीं। यही नहीं, इसे बनाने के बाद वह कहां चला गया, किसी को खबर नहीं।



 
Man Claims Aliens Asked Him To Make UFO Landing Pad At Argentina
UFO
दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना के साल्टा प्रांत में मौजूद वीराने रेगीस्तान में यह यूएफओ लैंडिंग पैड मौजूद है। स्थानीय लोग बताते हैं कि जिस शख्स ने उसे बनाया वह इस देश का है ही नहीं। 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक जिस शख्स ने इसे बनाया उसका नाम वर्नर जैसली था। वह स्विट्जरलैंड से अर्जेंटीना आया था।
 
Man Claims Aliens Asked Him To Make UFO Landing Pad At Argentina
UFO

जैसली जब यहां एलियन्स का लैंडिंग पैड बना रहा था, तब उसने बताया कि खुद एलियन्स ने उसके ख्यालों में आकर उससे बात की और उड़नतश्तरी के उतरने के लिए एक जगह तैयार करने कहा। साल 2008 में उसने इसका निर्माण किया और चार साल बाद यह काम पूरा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Claims Aliens Asked Him To Make UFO Landing Pad At Argentina
UFO
भूरे और सफेद रंग के खास पत्थरों से बनी इस सितारानुमा चीज का व्यास 48 मीटर है। वैसे तो जैसली ने यह भी दावा किया कि करीब 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़नकश्तरी आई भी थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने ऐसी कोई भी चीज नहीं देखी। जैसली के लापता हो जाने के बारे में लोग मजाकिया लहजे में कहते हैं कि एलियन्स उन्हें अगवा करके ले गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed