फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai: slum residents did not even know that they are suffered with coronavirus and won unknowingly

मुंबईः अनजाने में ही जीत ली कोरोना से जंग उन्हें पता भी नहीं चला

Tue, 21 Jul 2020 05:57 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 21 Jul 2020 05:57 PM IST
सार

मुंबई में कुल 14 लैब में कोरोना की जांच हो रही है। इनमें कई निजी लैब भी शामिल हैं। थायरोकेयर के अलावा अन्य लैब की जांच में भी कुछ इसी तरह की रिपोर्ट आने का अंदेशा जताया गया है...

विज्ञापन
Mumbai: slum residents did not even know that they are suffered with coronavirus and won unknowingly
Andheri Corona Test - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

कोरोना कैपिटल बनी मुंबई में कुछ लोग कोरोना संक्रमित हुए और अनजाने में ही कोरोना से जंग जीत ली। लेकिन उन्हें इसका पता भी नहीं चला। इससे उनके शरीर में एंटीबॉडी तैयार हो गई है। निजी थायरोकेयर लैब ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


मुंबई में कुल 14 लैब में कोरोना की जांच हो रही है। इनमें कई निजी लैब भी शामिल हैं। थायरोकेयर के अलावा अन्य लैब की जांच में भी कुछ इसी तरह की रिपोर्ट आने का अंदेशा जताया गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में कोरोना संक्रमण बढ़ा।

विज्ञापन


सघन झुग्गी बस्तियों में रहने वाले जिन लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और उनका उपचार हुआ। लेकिन कुछ लोगों में लक्षण नहीं दिखे तो जांच भी नहीं हुई। झुग्गी बस्तियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभव है कि ऐसे ही लोग संक्रमित हुए। लेकिन इम्युनिटी पॉवर मजबूत होने के कारण वे सभी स्वस्थ हो गए जिससे उनके शरीर में एंटीबॉडी तैयार हुई है। जिनके कोरोना संक्रमित होने की संभावना कम है।

एक लाख लोगों की हो जांच- शेलार

भाजपा नेता व विधायक आशिष शेलार ने इस संबंध में बीएमसी आयुक्त आईएस चहल को पत्र लिखा है। साथ ही, ट्वीट भी किया है कि एक प्राइवेट लैब में एंटीबॉडी टेस्ट कराने आए वरली के लोगों में 32.15 फीसदी, घाटकोपर में 36.7 फीसदी, सांताक्रुज में 31.45 फीसदी और बांद्रा पश्चिम में 17 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पहले से ही तैयार हो चुकी है।



इससे पता चलता है कि लोग कोरोना संक्रमित होकर भी ठीक हुए हैं और इन्हें पता भी नहीं चला। इसलिए इसे आधार मानते हुए मुंबई में 1 लाख लोगों की जांच कराई जाए ताकि सचाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed