फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai improving from coronavirus infection, cases under control

कोरोना संकटः सुधरने लगी है देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की हालत

Thu, 23 Jul 2020 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 23 Jul 2020 07:46 PM IST
सार

  • जुलाई में स्वस्थ हुए 41 फीसदी कोरोना मरीज
  • रिकवरी दर 71 फीसदी हुई

विज्ञापन
Mumbai improving from coronavirus infection, cases under control
कोरोना वायरस - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

देश में कोरोना कैपिटल बन चुकी मुंबई की हालत सुधर रही है। कोरोना महामारी धीरे-धीरे नियंत्रण में आती दिखाई दे रही है। इसलिए कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जुलाई महीने में सर्वाधिक 41 फीसदी कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने के चलते मुंबई में रिकवरी दर 71 फीसदी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


बीते चार महीने से कोरोना वायरस ने पूरी मुंबई में हाहाकार मचा रखा है। कोरोना संक्रमण के मामले में देश की आर्थिक राजधानी के तमगे वाली मुंबई, अमेरिका के न्यूयार्क और चीन के बीजिंग को कब का पीछे छोड़ चुकी है।
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या और मौत के आंकड़ों को देखते हुए मुंबई की हालत में सुधार की कोई गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही थी। इसी बीच जून के आखिरी सप्ताह की शुरुआत में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने भविष्यवाणी की थी कि जुलाई के मध्य तक कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। हालांकि अभी कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ पाया है लेकिन मुंबई से कोरोना के सफाए की उम्मीद जरूर जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 22 दिन में स्वस्थ हुए 30 हजार 998 संक्रमित

मुंबई में बीते 30 जून तक 44 हजार 170 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके थे। तब कुल संक्रमितों की संख्या 77 हजार 197 थी। वहीं, एक जुलाई से 22 जुलाई के दरम्यान संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 4 हजार 572 हो गई। दौरान कुल 75 हजार 118 लोग स्वस्थ हुए, जिसमें से 30 हजार 948 लोग 22 दिनों में ठीक हुए हैं। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो रिकवरी की यह दर 41 फीसदी है।

एक्टिव मरीजों की संख्या में आई कमी

मुंबई में 30 जून तक 28 हजार 473 एक्टिव कोरोना संक्रमित थे। जबकि 22 जुलाई को यह संख्या 23 हजार 582 पर पहुंच गई। इस तरह जुलाई महीने में 22 दिन में ही 4,891 मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 30 जून तक मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित 4 हजार 554 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 22 जुलाई तक कोरोना वायरस ने 1318 लोगों की जान ली है। अब तक मुंबई में कुल 5,872 की मौत हो चकी है। मृत्यु की यह दर हालांकि राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

59 दिन हुआ डबलिंग रेट, डेली ग्रोथ में आई गिरावट

मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज होने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी सुधार हो रहा है। मुंबई में डबलिंग रेट भी 59 दिन हो गया है। जबकि दैनिक वृद्धि दर में भी गिरावट आई है। फिलहाल, मुंबई की दैनिक वृद्धि दर 1,17 है।

मुंबई में सात हजार कोविड योद्धा संक्रमित

मुंबई में कोरोना संक्रमण की दर में आ रही गिरावट के बीच बुरी खबर यह है कि सात हजार से अधिक कोविड योद्धा संक्रमित हो चुके हैं। इसमें सर्वाधिक पुलिसकर्मी हैं। आंकड़ों के मुताबिक बीएमसी के 2686 कर्मचारी संक्रमित हुए जिसमें से 108 की मौत हो गई। इसी तरह बेस्ट उपक्रम के 1200 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आए, जिसमें से 22 की मृत्यु हो गई। 3520 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए और 52 ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा राज्यभर में 470 निजी डॉक्टर संक्रमित हुए जिसमें से 32 की मौत हुई है।



मुंबई के मेयर किशोरी पेडणेकरका कहना है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि कोरोना को मात देने में सफल होंगे। बीएमसी ने कोरोना से निपटने के लिए जो योजनाएं लागू की हैं उसमें मिशन जीरो, मोबाइल डिस्पेंसरी वैन, फीवर क्लीनिक, चेस द वायरस और सर्वे आदि शामिल है। फिलहाल कोरोना पर ब्रेक लगा है और रिकवरी दर भी बेहतर हुआ है।  -

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed