फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai: Corona stopped in Dharavi, havoc in North Mumbai now

मुंबईः धारावी में थमा कोरोना, उत्तर मुंबई में ढाने लगा है कहर

Fri, 19 Jun 2020 07:54 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 19 Jun 2020 07:54 PM IST
सार

  • धारावी में एक हफ्ते में मात्र एक मरीज की हुई मौत, संक्रमण भी घटा
  • दहिसर, बोरिवली, कांदिवली और मलाड संक्रमण बड़ी तेजी से फैला

विज्ञापन
Mumbai: Corona stopped in Dharavi, havoc in North Mumbai now
धारावी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस का प्रभाव थम गया है, लेकिन उत्तर मुंबई में कोरोना ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। मुंबई में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट रही मुंबई में पिछले एक सप्ताह में मात्र एक मरीज की मौत हुई है जबकि बीते 17 दिनों में सिर्फ 7 लोगों की मृत्यु हुई है।

विज्ञापन


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) जी-उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर कहते हैं कि जून महीने में धारावी में कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के साथ ही मरीजों की मौत में भी कमीं आई है।
विज्ञापन


30 मई के बाद 9 जून तक धारावी में सिर्फ दो लोगों की मौत हुई जबकि 11, 12 जून को लगातार दो-दो मरीजों की मौत हुई। उसके बाद इस सप्ताह में 17 जून को एक मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मई महीने में धारावी में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा था।

  • धारावी – कुल संक्रमित 2134, डिस्चार्ज-1055, कोरोना संक्रमण से हुई मौत- 78

उत्तर मुंबई के इलाकों में तेज हुआ कोरोना का संक्रमण

इधर, बीते कुछ दिनों में उत्तर मुंबई के दहिसर, बोरिवली, कांदिवली और मलाड के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस का संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है।

बीएमसी के आंकड़े बताते हैं कि मुंबई में जहां 29 दिन में दोगुना मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं, दहिसर में 14 दिन से भी कम समय में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हो रही है।


इसके साथ ही बोरिवली में 16 दिन, मलाड में 19 और कांदिवली में 20 दिनों के अंदर ही मरीजों की संख्या में 5.3 फीसदी के साथ बेतहाशा बृद्धि हो रही है।

  • दहिसरः  कुल संक्रमित 1207,  डिस्चार्ज – 443 मौत- 85
  • बोरिवलीः कुल संक्रमित 1781, डिस्चार्ज – 766, कुल मौत-107
  • मलाडः कुल संक्रमित -2955, डिस्चार्ज -1243, कुल मौत -184
  • कांदिवलीः कुल संक्रमित 1965, डिस्चार्ज 896, कुल मौत-116
  • मुंबई में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या -62,799, डिस्चार्ज-31,856, कुल मौतें-3309

भाजपा पार्षद व चेयरमैन (पी-उत्तर प्रभाग समिति) विनोद मिश्र का कहना है कि अप्रैल में वरली टॉप पर था। इसके साथ ही धारावी में भी संक्रमण तेजी से बढ़ा। मई में धारावी में कोरोना का प्रसार चरम पर था।



इन दिनों उत्तर मुंबई के कुछ इलाकों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस पर नियंत्रण लाने के लिए गंभीरता से काम करना होगा। पहले झुग्गी बस्तियों में 67 फीसदी केस थे, लेकिन अब बिल्डिंगों में संक्रमण ज्यादा बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed