फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shri Ram Charan Paduka Yatra reached Ujjain

MP News: उज्जैन पहुंची श्री राम चरण पादुका यात्रा, गर्भगृह में हुआ चरण पादुका का पूजन अर्चन, झूम उठे भक्त

Sun, 14 Jan 2024 11:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 14 Jan 2024 11:15 AM IST
सार

MP News: प्रसिद्ध कारसेवक और चित्रकार सत्यनारायण मौर्य के द्वारा इन दिनों श्री राम चरण पादुका की यात्रा निकाली जा रही है, जोकि विभिन्न जगहों से होती हुई धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची। जहां यात्रा के आते ही जय श्री राम के नारे भक्तों द्वारा लगाए गए।

विज्ञापन
Shri Ram Charan Paduka Yatra reached Ujjain
उज्जैन पहुंची श्री राम चरण पादुका यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध कारसेवक और चित्रकार सत्यनारायण मौर्य की श्री राम चरण पादुका यात्रा भारत माता मंदिर महाकालेश्वर मंदिर के पास पहुंची, वैसे ही भक्तजन ढोल पर नाचने गाने लगे। इसके बाद रथ में ले जाई जा रही चरण पादुका को गर्भगृह में ले जाया गया, जहां से बाबा महाकाल का दर्शन करने के बाद इस चरण पादुका को फिर से रथ में रखकर चित्रकूट के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


प्रसिद्ध चित्रकार सत्यनारायण मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह भारत माता मंदिर में श्रीराम चरण पादुका यात्रा रथ के रूप में पहुंची, जहां रथ से भगवान श्रीराम की चरण पादुका निकालकर इस विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के गर्भगृह में रखकर पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन


सत्यनारायण मौर्य को मिला है प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता 
बता दें कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कई ऐसे नारे आए, जिन्होंने हिंदुओं में उत्साह का संचार किया। ऐसा ही एक नारा है ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’। इस नारे के प्रणेता बाबा सत्यनारायण मौर्य हैं। इस कारसेवक को भी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed