फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   snake came out of the school bag In Datia there was a stir in the classroom read more in hindi

MP News: स्कूल बैग से निकली नागिन, दो फीट का सांप देख क्लासरूम में मचा हड़कंप, बाल-बाल बची छात्रा की जान

Fri, 23 Sep 2022 12:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 12:01 PM IST
सार

दतिया में एक छात्रा के बैग से नागिन निकलने से स्कूल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची ने बैग किताब निकालने के लिए खोला तो उसे सांप जैसा कुछ नजर आया, जिसके बाद उसने शिक्षक को सारी बात बताई।

विज्ञापन
snake came out of the school bag In Datia there was a stir in the classroom read more in hindi
बैग में से निकली नागिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दतिया में छात्रा के स्कूल बैग से नागिन निकलने पर हड़कंप मच गई। छात्रा घर से स्कूल पहुंची थी, जैसे ही उसने अपने बैग में किताब निकालने के लिए हाथ डाला तो उसे बैग में सांप जैसी कोई चीज नजर आई, छात्रा ने डरकर स्कूल शिक्षक को इसकी जानकारी दी। टीचर ने तत्काल छात्रा का बैग लिया और कक्षा के बाहर जाकर झटका तो उसमें से दो फीट लंबी नागिन निकली, सांप को देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया, छात्रा की किस्मत अच्छी रही कि उसने हाथ बैग के अंदर नहीं डाला था, वरना नागिन उसे डस सकती थी और उसकी जान भी जा सकती थी। बैग से नागिन को निकलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


घटना बड़ौनी कस्बे के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में बुधवार की बताई जा रही है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं की छात्रा उमा रजक (16) निवासी मलखान वाला बाग बुधवार को स्कूल पहुंची थी। उसने कक्षा में पढ़ने के लिए कॉपी-किताब निकालने के लिए बैग खोला तो उसे उसमें कुछ हलचल नजर आई, इसके बाद उसने बैग को और खोला तो उसे सांप नजर आया। छात्रा सांप को देखकर डर गई और तुरंत शिक्षक विजयशंकर सोनी को बताया, टीचर ने स्कूल से दो किमी दूर जाकर बैग से सांप को निकाला और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
विज्ञापन

 




स्कूल बैग से सांप निकलने के बाद छात्रा काफी डरी है, हालांकि यह पता नहीं चल सका कि आखिर नागिन स्कूल बैग में कैसे आई। लोग स्कूल टीचर की सजगता की तारीफ कर रहे हैं। स्कूल प्राचार्य शहजाद खान ने छात्रा के बैग से नागिन निकलने की बात कही है। बारिश के दिनों में अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। कुछ दिन पहले जबलपुर में जूते से कोरबा सांप पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed