फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Baba reached the house of film actor Sanjay Dutt

Baba Bageshawar: फिल्म अभिनेता संजय दत्त के घर पहुंचे बागेश्वर बाबा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा; देखें

Sat, 04 Jan 2025 02:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 04 Jan 2025 02:42 PM IST
सार

Baba Bageshawar: अभिनेता संजय दत्त ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए लिखा कि ‘मेरे घर आकर हम सब को आशीर्वाद देने के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।’

विज्ञापन
Bageshwar Baba reached the house of film actor Sanjay Dutt
बाबा बागेश्वर के साथ संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। संजय दत्त ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि, श्री धीरेंद्र शास्त्री जी बागेश्वर धाम मेरे घर आकर हम सब को आशीर्वाद देने के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है, गुरुजी और मैं भाइयों की तरह परिवार की तरह हैं, जय भोले नाथ।

विज्ञापन


संजय दत्त भी आ चुके बागेश्वरधाम
बता दें की फिल्म अभिनेता संजय दत्त छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम पीठ बागेश्वर बालाजी के अनन्य भक्त हैं और बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भी भक्त हैं। इसके पहले भी संजय दत्त बागेश्वर धाम आ चुके हैं।
विज्ञापन

सनातन हिन्दू यात्रा में भी हुए थे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं हाल ही में बाबा बागेश्वर द्वारा निकाली गई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भी अभिनेता संजय दत्त शामिल होने पहुंचे थे और बाबा के साथ पैदल यात्रा की थी। वह मुंबई से सीधे खजुराहो प्लेन से पहुंचे और फिर बाय रोड बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा बागेश्वर के साथ सनातन हिंदू पदयात्रा में पैदल यात्रा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed