फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth get jobs, Group C recruitment, Subordinate Services Selection Commission seeks application for preliminary qualification exam

युवाओं को नौकरियों के मौके: समूह ग की भर्ती निकली, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए मांगे आवेदन

Tue, 25 May 2021 11:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 May 2021 11:43 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग के रिक्त पदों पर बहुप्रतीक्षित भर्ती के लिए आवेदन मांग लिए हैं। आवेदन 21 जून तक किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Youth get jobs, Group C recruitment, Subordinate Services Selection Commission seeks application for preliminary qualification exam
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग के रिक्त पदों पर बहुप्रतीक्षित भर्ती के लिए आवेदन मांग लिए हैं। आवेदन 21 जून तक किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


सरकारी नौकरी के मौकों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रारंभिक अर्हता (पीईटी) होगी। पेट के बाद विभिन्न विभागों से विभिन्न प्रकार के समान पद के अधियाचन व सेवा नियमावलियों के अनुसार विज्ञापन जारी किया जाएगा। पेट के स्कोर से शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए आवश्यकतानुसार मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा, शारीरिक परीक्षा आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जो अभ्यर्थी पेट में शामिल नहीं होंगे, वे आयोग द्वारा आयोजित किसी भी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि हाई स्कूल अथवा इससे उच्च शैक्षिक अर्हता वाले सभी अभ्यर्थी पेट में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर दिए गए लिंक पर जाकर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार से अधिक पदों के भर्ती प्रस्ताव, रिक्तियों का पता नहीं
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को विभिन्न विभागों से 50,000 से अधिक रिक्त पदों के प्रस्ताव मिल चुके हैं। आयोग इन प्रस्तावों की खामियों को सुधार कराने की कार्यवाही लंबे समय से करता रहा है। इसके बावजूद प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) विज्ञापन में स्पष्ट नहीं किया गया कि यह आवेदन किन-किन पदों व कितनी रिक्तियों के लिए मांगे गए हैं। प्रतियोगी अभ्यर्थियों का कहना है राज्य लोक सेवा आयोग हो या संघ लोक सेवा आयोग, दोनों ही प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के जरिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। सभी में आवेदन के समय ही भर्ती से संबंधित पद व उनकी रिक्तियों का ब्योरा उपलब्ध कराया जाता है। इससे अभ्यर्थी को अपनी तैयारी को लेकर स्पष्टता रहती है। यहां आयोग की मंशा स्पष्ट नहीं हो रही है।

इस संबंध में आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार का कहना है की पीईटी आयोग के दायरे में आने वाले सभी पदों के लिए है। मुख्य परीक्षा अलग-अलग विभागों के संगत पदों के लिए होगी। तभी संबंधित पदों व रिक्तियों का ब्योरा दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली केवल भविष्य में विज्ञापित किए जाने वाले पदों के लिए ही मान्य होगी। जो पद पूर्व में विज्ञापित हो चुके हैं, उनके सापेक्ष चयन की कार्यवाही संबंधित विज्ञापन में दी गई प्रक्रिया के अनुसार ही होगी। आयोग ने पीईटी के लिए पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना 20 फरवरी को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई थी। इसे आवेदन के साथ फिर उपलब्ध करा दिया गया है।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन की मशक्कत बेकार
आयोग ने 26 मार्च को एलान किया था कि द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली की प्रारंभिक परीक्षा हो या मुख्य परीक्षा, शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य होगा। आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर शुरू भी करा दिया गया। करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों ने ओटीआर किया और आयोग उनमें से बमुश्किल 1.08 लाख का ही ई-लॉकर जनरेट कर पाया है। आयोग ने पीईटी में 30 से 35 लाख आवेदन का अनुमान लगाते हुए इस प्रारंभिक परीक्षा के लिए ओटीआर अनिवार्यता समाप्त कर दी है। ऐसे में समस्त आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन की पूरी कार्यवाही करनी होगी।

मुख्य परीक्षा के लिए प्री का स्कोर बनेगा आधार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के दायरे में ग्रेड पे-1900 या इससे अधिक तथा ग्रेड पे- 4600 से कम के सीधी भर्ती के समस्त पद आते हैं। आयोग प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक/स्कोर अभ्यर्थियों को बता देगा। मुख्य परीक्षा के आयोजन के लिए इसी स्कोर/अंक को आधार बनाया जाएगा। आयोग को यदि हाईस्कूल अथवा इसके समकक्ष से कम अनिवार्य अर्हता वाले पदों का भर्ती प्रस्ताव मिलेगा तो वह उसके लिए अलग से परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा आयोजित करेगा। इसकी सूचना अलग से दी जाएगी।


अत्यधिक आवेदन तो कई शिफ्ट में परीक्षा व नार्मलाइजेशन
आयोग ने कहा है पीईटी के लिए आवेदन पत्रों की संख्या यदि अत्यधिक संख्या में होती है तो लिखित परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में कराई जा सकती है। एक से अधिक शिफ्ट में परीक्षा होने पर नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। पीईटी की तिथि आयोग बाद में जारी करेगा। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया है कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का स्कोर, परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तिथि से एक वर्ष तक मान्य रहेगा।

आवेदन शुल्क    रुपये
अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग    185
एससी/एसटी    95
दिव्यांगजन    25

आठ भर्तियों की लिखित परीक्षा का कई वर्ष से इंतजार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी की प्रक्रिया जरूर शुरू कर दी है, लेकिन आठ पुरानी भर्तियों की लिखित परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई है। यह भर्तियां पिछले 2-4 साल तक से लंबित हैं। इन भर्तियों से संबंधित अभ्यर्थी असमंजस में है कि पहले उनकी लिखित परीक्षा होगी या नई भर्तियों की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed