केजीएमयू योग में शुरु करेगा सर्टिफिकेट कोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) योग में एक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। फिजियोलॉजी विभाग के अंतर्गत ये पाठ्यक्रम चलेगा। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी केजीएमयू प्रशासन कर रहा है।
इसमें डीएम, एमसीएच, एमडी के अलावा एमफिल व एमबीए कोर्स भी होंगे। सभी पाठ्यक्रमों को 9 जनवरी को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए अनुमति मिल जाएगी।
केजीएमयू अब ऐसे नए पाठ्यक्रम भी शुरू करने की तैयारी कर रहा है जो चिकित्सा विज्ञान से अलग होंगे। पहली बार फिजियोलॉजी विभाग में योगा पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
केजीएमयू के शिक्षकों केअनुसार एमसीआई ने भी योग को मेडिकल पाठ्यक्रम में शामिल करने की सिफारिश की है। यही नहीं एम्स में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया गया है। अब यूजीसी भी इसे पाठ्यक्रम में शामिल कर रहा है।
तीन महीने का होगा कोर्स
फिजियोलॉजी विभाग ने ‘सर्टिफिकेट इन योगिक साइंस’ पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया है उसके मुताबिक इसकी अवधि कुल तीन माह होगी। इसमें एक महीने की इंटर्नशिप होगी।
योग के साल भर में कुल चार बैच चलाएं जाएंगे। इसकी फीस आठ हजार रुपये और शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 10 पास होना होगा। विभाग इससे पहले भी केजीएमयू में योगा की कक्षाएं चलाता रहा है और इससे संबंधित शोध भी किए जा रहे हैं।
मात्र एक योग टीचर के माध्यम से इस पाठ्यक्रम को संचालित किया जाएगा। इसकेअलावा ऑक्युलोप्लास्टी में एक पोस्ट ग्रेजुएट फेलोशिप, ट्रांसलेशन हेल्थ साइंसेज में एमफिल पाठ्यक्रम को भी शुरू करने का प्रस्ताव एकेडमिक काउंसिल में रखा जाएगा।