फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vacant phd seats in lucknow university

एलयू की पीएचडी लिस्ट जारी, देखें कितनी सीटें रहेंगी खाली

Sat, 28 Jan 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jan 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
vacant phd seats in lucknow university
डेमो - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक महीने से ज्यादा समय तक लटकाने के बाद आखिरकार पीएचडी का फाइनल रिजल्ट जारी करने की शुरुआत कर दी। विवि ने इस साल 43 विभाग की 558 सीट पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


पीएचडी की साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को मिले नंबर के साथ शुक्रवार को पूरी सूची जारी कर दी गई। इनमें से अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि विवि प्रशासन को 26 दिसंबर को पीएचडी में सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी करना था। इसके बाद एक जनवरी से पीएचडी कोर्स वर्क की पढ़ाई शुरू होनी थी।

एलयू ने इस साल 43 विभागों की 558 सीटों के लिए आवेदन मांगे थे। इनमेें दाखिले के लिए कुल 4,545 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। विवि की प्रवेश परीक्षा के लिए 3,222 अभ्यर्थी अर्ह थे, जबकि 1,323 को नेट और जेआरएफ होने की वजह से प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेश परीक्षा के बाद 11 से 23 दिसंबर के बीच अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए थे। इसके बाद फाइनल रिजल्ट 26 दिसंबर को जारी होना था। रिजल्ट में गड़बड़ी तथा राजभवन में पीएचडी ऑर्डिनेंस पर कुछ परेशानी होनी की वजह से रिजल्ट अटका हुआ था। विवि प्रशासन ने इन समस्याओं का समाधान करके शुक्रवार को ओवरऑल लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

74 सीटें विज्ञान संकाय की रहेंगी खाली

vacant phd seats in lucknow university
लखनऊ य‌ूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic
विवि में इस साल पीएचडी की 83 सीटें खाली रहना तय है। इनमें से 74 सीट अकेले विज्ञान संकाय की हैं। विज्ञान संकाय में केमिस्ट्री की 21 में 17, कंप्यूटर साइंस की दो में से दो, जियोलॉजी की 10 में से चार, भौतिक विज्ञान में 22 में से 12, सांख्यिकी में 12 में से नौ और जूलॉजी की 50 में से 30 सीटें अभ्यर्थी चयनित न होने की वजह से खाली रहनी तय हैं।

चयनित अभ्यर्थियों के एडमिशन न लेने की सूरत में इनकी संख्या और बढ़ सकती है। वहीं, दूसरी ओर कला संकाय में लिंग्विस्टिक में चार में से दो, फिलॉसफी की 13 में से 4 और वेस्टर्न हिस्ट्री की 7 में से 3 सीटें अभ्यर्थी न होने की वजह से खाली रहेंगी।

विवि के नए ऑर्डिनेंस में पीएचडी एंट्रेंस में 50 फीसदी नंबर लाने की अनिवार्यता रखी है। 50 फीसदी नंबर न ला पाने की वजह से इन विभागों की सीट खाली रहना तय है।

    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed