फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsee result and counselling date

यूपीएसईई के रिजल्ट और काउंसलिंग से जुड़ी अहम खबर

Mon, 23 May 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 May 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
upsee result and counselling date
काउंसिलिंग - फोटो : logo

सूबे के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम की काउंसलिंग 24 जून से शुरू होगी। शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में हुई सेंट्रल एडमिशन बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय हुआ कि काउंसलिंग 24 जून से 17 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद सरकारी कॉलेजों की रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


काउंसलिंग का विस्तृत शिड्यूल शनिवार को जारी किया जा सकता है। बीटेक, बीफॉर्मा, एमबीए, एमसीए, सहित विभिन्न कोर्स के लिए आयोजित एसईई का परिणाम 30 मई को घोषित किया जाना संभावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि विवि का नया सत्र 25 जुलाई से शुरू किया जाना प्रस्तावित है। खास बात यह है कि इस साल काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि काउंसलिंग के बाद सरकारी कॉलेजों में भी कुछ सीटें रिक्त रह जाती हैं। 

2015 में करीब 10 फीसदी सरकारी सीटें रिक्त रह गई थीं। इसकी वजह से एक तरफ जहां संस्थान को वित्तीय नुकसान होता है वहीं ऐसे अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित रह जाते हैं जो दाखिला तो चाहते थे, लेकिन सीटें भरने की वजह से दाखिला नहीं ले पाते। 


जबकि दाखिला लेने वाले कुछ छात्र सीट बाद में छोड़ देते हैं। इसे देखते हुए विवि ने इस साल स्पॉट काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है। इसमें यह शर्त रहेगी कि प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी को तुरंत पूरी फीस जमा करनी होगी। 

सूबे के शासकीय व अनुदानित इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्नातक स्तर पर करीब 28 सौ सीटें हैं। इस साल इनमें 300 सीटें और बढ़नी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed