राजस्व निरीक्षक परीक्षा स्थगित, दोबारा डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की राजस्व निरीक्षक की परीक्षा में भारी लापरवाही सामने आई है। लखनऊ के चिनहट स्थित सिटी एकेडमी कॉलेज में बनाए गए सेंटर पर पेपर कम पड़ने की वजह से दोनों पालियों की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।
इस सेंटर की परीक्षा अब 14 अगस्त को दोबारा कराई जाएगी। इस परीक्षा केंद्र पर 800 छात्रों को परीक्षा देनी थी, लेकिन आयोग ने सिर्फ 650 पेपर ही भेजे थे।
सिटी एकेडमी सेंटर पर सुबह 10 बजे की पहली पाली के पेपर जैसे ही बंटना शुरू हुए, वे कम पड़ गए।
जिन छात्रों को पेपर नहीं मिला, वे हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम अनिल कुमार, एसपी उत्तरी विजय ढुल्ल ने आयोग के अफसरों से बात की और दोनों प्रश्नपत्र की परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी। राजधानी में राजस्व निरीक्षक की परीक्षा के लिए 162 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा के लिए करीब एक लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
दोबारा डाउनलोड करना होगा
छात्रों ने हंगामा किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। छात्रों का आरोप है कि पेपर लीक हो चुका है। केंद्र पर आंसर्स की चिट बांटी गई है। हालांकि अधिकारियों ने इस आशंका को खारिज कर दिया।
‘पेपर कम पड़ने पर आयोग ने पेपर भेजे, लेकिन 45 मिनट की देर हो चुकी थी। इस बीच, अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसलिए पेपर स्थगित करना पड़ा। यह परीक्षा इसी केंद्र पर 14 अगस्त को कराई जाएगी।’
- प्रशांत कुमार, सीडीओ
14 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को दोबारा प्रवेशपत्र डाउनलोड करना पड़ेगा। जिन छात्रों का सेंटर सिटी एकेडमी कॉलेज पर था, वे आयोग की वेबसाइट www.upssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।