फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uppsc recruitment will be based on interview

लोक सेवा आयोग के इन पदों की भर्ती पर नहीं लागू होगा सरकार का नया फरमान

Tue, 05 Sep 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Sep 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
uppsc recruitment will be based on interview
jobs

प्रदेश सरकार ने भले ही समूह  ‘ग’, ‘घ’ के सभी और समूह ‘ख’ के नॉन गजटेड पद साक्षात्कार से मुक्त कर दिए हों लेकिन लोक सेवा आयोग की पूर्व घोषित पदों पर सीधी भर्तियां इंटरव्यू के माध्यम से ही होंगी।

विज्ञापन


भविष्य में नए अधियाचन के तहत जो पद आएंगे, उनकी भर्तियां केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से कराई जाएंगी। इस बाबत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कई तरह की सीधी भर्तियों के साक्षात्कार पर रोक लगा दी गई थी।

इनमें एलोपैथी चिकित्साधिकारी, प्रवक्ता अभियंत्रिकी अभियंतत्रण, अग्निशमन अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, शोध सहायक, प्रवक्ता माइक्रोबायोलॉजी, प्रवक्ता भौतिकी, प्रवक्ता प्रसूती एवं स्त्री रोग, प्रवक्ता संगीत, व्यवस्था अधिकारी, उपक्रीड़ाधिकारी आदि के पद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर भर्तियां अब तक ठप पड़ी हैं। शासन ने जिन पदों के लिए इंटरव्यू समाप्त किया है और सिर्फ लिखित परीक्षा के जरिये भर्ती करने को कहा है, उनमें उन पदों को शामिल नहीं किया गया है, जिनके साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है।

सवाल उठ रहे हैं कि शासन के आदेश का इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर कितना असर पड़ेगा। इस मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन पदों का अधियाचन आ चुका है, उनकी भर्तियां पुरानी नियमावली के तहत ही होंगी।


यानी अभी सीधी भर्ती इंटरव्यू से ही होगी। भविष्य में जिन नए पदों के लिए अधियाचन आएगा, उनकी भर्तियां नई नियमावली के तहत केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed