फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPCET: Error found in the rank of B.Tech-B.Pharma

यूपीसीईटी : बीटेक-बीफार्मा की रैंक में मिली बड़ी गड़बड़ी, विद्यार्थियों में ऊहापोह बरकरार

Mon, 11 Oct 2021 10:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Oct 2021 10:28 AM IST
सार

प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी व मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित यूपीसीईटी प्रवेश काउंसिलिंग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।

विज्ञापन
UPCET: Error found in the rank of B.Tech-B.Pharma
यूपीसीईटी : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी व मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित यूपीसीईटी प्रवेश काउंसिलिंग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। बीटेक व बीफार्मा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा एक ही रैंक दो-दो विद्यार्थियों को अलॉट कर दी गई है। वहीं काउंसिलिंग 24 घंटे रुकने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। इस वजह से विद्यार्थियों में ऊहापोह बरकरार है।

विज्ञापन


बीफार्मा की मेरिट में एक ही रैंक दो-दो विद्यार्थियों को अलॉट होने का मामला शनिवार को सामने आया। इसके बाद काउंसिलिंग व फिजिकल रिपोर्टिंग स्थगित की गई। जांच की गई तो रविवार को बीटेक मेरिट में भी गड़बड़ी सामने आई। क्योंकि सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को सीटें बीटेक में (13,990) एलॉट हुईं थी इसलिए मामला ज्यादा गंभीर हो गया। बीफार्मा में यह संख्या 3,671 है। अब अगर बीटेक व बीफार्मा दोनों की रैंक बदली तो काफी उलटफेर हो जाएगा।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार अगर शुरुआती मेरिट में गड़बड़ी होगी तो उससे पूरी मेरिट प्रभावित होगी और दोबारा विद्यार्थियों को अलॉटमेंट करने पड़ेंगे। ऐसे में प्रवेश काउंसलिंग कर रहा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन इसका रास्ता निकालने के लिए रविवार को मंथन में लगा रहा। एकेटीयू के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि एनटीए को इस गड़बड़ी की जानकारी दे दी गई है। वह इस पर काम कर रहे हैं। अभी तक उनकी तरफ से कोई अपडेट जानकारी नहीं दी गई है। उनके रिस्पांस के बाद ही काउंसिलिंग शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजिकल रिपोर्टिंग वाले ज्यादा परेशान
इस पूरी कवायद में सबसे ज्यादा परेशानी फिजिकल रिपोर्टिंग करने वालों को लेकर है। काफी विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने सीट अलॉटमेंट के बाद सीट कंफर्मेशन शुल्क जमाकर संबंधित संस्थान में फिजिकल रिपोर्टिंग भी कर दी है। ऐसे में अगर मेरिट बदलेगी तो सीट भी बदलेगी। अब उनकी फीस वापस होगी और अच्छा संस्थान फिर मिलेगा या नहीं इसको लेकर वे काफी चिंतित हैं। इसको लेकर रविवार को दिनभर एकेटीयू की हेल्पलाइन पर फोन आते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed