{"_id":"60c985f18ebc3e78e6104f81","slug":"up-counseling-for-admission-in-polytechnic-from-september-now-the-date-of-application-will-not-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग सितंबर से, अब नहीं बढ़ेगी आवेदन की तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी : पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग सितंबर से, अब नहीं बढ़ेगी आवेदन की तिथि
Wed, 16 Jun 2021 06:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:53 PM IST
सार
पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग सितंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग सितंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की है। चौथी बार बदलाव करने के बाद विभाग ने अब प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। अंतिम तिथि में अब बदलाव नहीं किया जाएगा। अगस्त में प्रवेश परीक्षा और सितंबर के अंतिम सप्ताह से काउंसिलिंग शुरू करने का संभावित शेड्यूल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
संभावित शेड्यूल के अनुसार अगस्त में प्रवेश परीक्षा होगी और सितंबर के मध्य के बाद प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर अंतिम सप्ताह से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। काउंसिलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। छात्र घर बैठे ही सीट लॉक कर सकेंगे। प्रथम चरण की काउंसिलिंग खत्म होने के बाद छात्रों की रिपोर्टिंग शुरू कर दी जाएगी और नया सत्र शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में अक्तूबर से नवंबर में नया सत्र शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन