फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board students fees to be hike

यूपी बोर्ड स्टूडेंट्स को देनी होगी अब दस गुना बढ़ी हुयी फीस, पढ़ें खबर

Tue, 31 May 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 May 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
up board students fees to be hike
डेमो

यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स को इस साल से अब दस गुना तक बढ़ी हुई फीस अदा करनी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को सभी विद्यालयों के लिए नई फीस संबंधी निर्देश जारी कर दिए। 

विज्ञापन


बढ़ी हुई फीस नौवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए इसी सत्र से जबकि 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए अगले सत्र से लागू होगी। 

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पांच वर्ष के बाद प्रमाण पत्र लेने की फीस में की गई है। पहले यह फीस केवल 20 रुपये थी, लेकिन अब यह फीस 200 रुपये कर दी गई है। 

विज्ञापन

बढ़ी हुयी फीस का ब्योरा

up board students fees to be hike
डेमो

                                  
कक्षा नौ और 11 पंजीकरण की फीस पहले 20 थी अब 50 हो गयी है। कक्षा हाईस्कूल परीक्षा संस्थागत की फीस पहले  80 थी अब  200 हो गयी है। कक्षा हाईस्कूल परीक्षा व्यक्तिगत  की फीस पहले 100 थी अब 300 हो गयी है। कक्षा इंटर परीक्षा संस्थागत की फीस पहले 90 थी अब 220 हो गयी है।

कक्षा इंटर परीक्षा व्यक्तिगत  की  फीस पहले 150 थी अब 400 हो गयी है।  कक्षा इंटर कृषि भाग एक संस्थागत की फीस पहले  80 थी अब 220 हो गयी है। कक्षा इंटर कृषि भाग एक व्यक्तिगत की फीस पहले 150 थी अब 400 हो गयी है। 

कक्षा इंटर कृषि भाग दो संस्थागत की फीस पहले 80 अब  220 हो गयी है। कक्षा इंटर कृषि भाग दो व्यक्तिगत की फीस पहले 150 थी अब  400 हो गयी है। डुप्लीकेट मार्क्सशीट  की फीस पहले  20 थी अब 100 हो गयी है। डुप्लीकेट प्रमाण पत्र की फीस पहले 50 थी अब 100 हो गयी है। 

नोट- संस्था के प्रधानों को परीक्षाफल पत्रों की दूसरी कॉपी भेजने की फीस 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है। परीक्षार्थियों की संख्या 100 से ज्यादा होने पर अगले हर 100 बच्चे पर पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed