{"_id":"5731d4d34f1c1b7651919a2a","slug":"up-board-intermediate-high-school-result-date-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम रविवार को","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम रविवार को
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 May 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम 15 मई रविवार को घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 3749977 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3043057 अर्थात कुल 6793034 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से लगभग आठ लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी, इस प्रकार रिजल्ट में लगभग 60 लाख छात्रों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव के अनुसार परीक्षाफल की घोषणा बोर्ड मुख्यालय में 12.30 बजे शिक्षा निदेशक माध्यमिक अमरनाथ वर्मा करेंगे। 2015 में यूपी बोर्ड रिजल्ट 17 मई को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स अमर उजाला की वेबसाइट http://results.amarujala.com/ पर रिजल्ट देख सकेंगे।