{"_id":"578dde904f1c1b347fc4b456","slug":"up-board-examination-form-submission-last-date-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़ें खबर..","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़ें खबर..
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Jul 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध सभी विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद 100 रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद फॉर्म नहीं भरे जा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण की अंतिम तिथि भी जारी कर दी गई है। कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण 25 अगस्त तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद किसी स्टूडेंट्स का नया पंजीकरण नहीं किया जा सकेगा। हालांकि स्टूडेंट्स के रिकॉर्ड में हुई गलत फीडिंग सुधारने का मौका जरूर दिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसके साथ कक्षा नौ और 11 में मान्य सेक्शन के बराबर एडमिशन लेने के निर्देश भी कॉलेजों को जारी कर दिए हैं। निर्देश के अनुसार निर्धारित मानक से ज्यादा लिए गए एडमिशन मान्य नहीं किए जाएंगे। निर्धारित मानक से ज्यादा एडमिशन होने पर एडमिशन शून्य करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
निर्धारित संख्या से ज्यादा पंजीकरण करने वाले ऐसे विद्यालय जिनके पास पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर है, उनको अतिरिक्त सेक्शन की मान्यता लेेने के लिए कहा गया है।
बोर्ड परीक्षा फॉर्म व पंजीकरण कार्यक्रम
डेमो पिक
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म का कार्यक्रम
-संस्था द्वारा स्टूडेंट्स का प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तारीख- 5 अगस्त
-संस्था द्वारा सभी स्टूडेंट्स का परीक्षा शुल्क चालान द्वारा एकमुश्त जमा करने की अंतिम तिथि-10 अगस्त
-संस्था द्वारा सभी स्टूडेंट्स के शैक्षिक विवरण और फीस जमा करने की सूचना वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि-16 अगस्त
-100 रुपये लेट फीस के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि-16 अगस्त
-विलंब के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि-20 अगस्त
-वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड स्टूडेंट्स के विवरण जांचने की समय सीमा- 21 से 31 अगस्त
-ऑनलाइन विवरण में संशोधन की समय सीमा- एक से 10 सितंबर
नौवीं और 11वीं में पंजीकरण का कार्यक्रम
-संस्था में दाखिले की अंतिम तिथि- 5 अगस्त
-कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण स्टूडेंट्स के एडमिशन की अंतिम तिथि- 20 अगस्त
-कोषागार में चालान के माध्यम से एकमुश्त फीस जमा करने और शैक्षिक विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि- 25 अगस्त
-अपलोड शैक्षिक विवरण में गड़बड़ी चिह्नित करने की समय सीमा- 26
अगस्त से 5 सितंबर
-अपलोड शैक्षिक रिकॉर्ड में संशोधन की अंतिम तिथि- 6 से 20 सितंबर
-पंजीकृत स्टूडेंट्स की फोटोयुक्त नामावली और फीस रसीद की कॉपी क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि- 30 सितंबर