फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up board examination date sheet will be issued on the basis of subject

यूपी बोर्ड : पहले होगी सभी मुख्य विषयों की परीक्षा, मई में रिजल्ट

Tue, 24 Oct 2017 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Oct 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Up board examination date sheet will be issued on the basis of subject
up board

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार कई बदलाव किए जाएंगे, जिससे परीक्षाएं और उसका मूल्यांकन कार्य जल्द खत्म कर छात्रों को समय पर रिजल्ट दिया जा सके। इसके लिए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सीबीएसई की तर्ज पर संचालित करने की योजना है।

विज्ञापन

 
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं एक महीने में निपटा दी जाएं। इसके लिए परीक्षा में कुछ पेपर कम किए जाएंगे। वहीं पेपरों के बीच अवकाश को भी घटाया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, विधानसभा चुनाव के चलते पिछले शैक्षिक सत्र की बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च 2017 को शुरू हुई थीं। हाईस्कूल की परीक्षा एक अप्रैल तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 21 अप्रैल को खत्म हुई थी। ऐसे में बोर्ड का यह जोर रहेगा कि इंटर की परीक्षाएं संपादित करने में लगने वाले समय को घटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा शैक्षिक सत्र की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू करने की योजना है। यह मार्च के तीसरे सप्ताह तक खत्म कर दी जाएगी। हाईस्कूल व इंटर के सभी मुख्य विषयों की परीक्षाएं पहले खत्म की जाएंगी। इसके लिए इंटर के सभी मुख्य विषयों की परीक्षाएं दोनों पालियों में आयोजित करने की योजना है। 

इंटर में कई ऐसी भाषा व वैकल्पिक विषय हैं, जिनमें छात्रों की संख्या या शून्य होती है या फिर काफी कम। ऐसे विषयों को खत्म किया जा सकता है। यानी इस बार की परीक्षा की सूची से ऐसे विषयों को हटाया जा सकता है। वहीं, जिन विषयों में छात्रों की संख्या काफी कम रहती हैं, वैसे विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन में कराने की योजना है।

इसके अलावा परीक्षाओं के बीच में दिए जाने वाले अवकाशों को भी कम किया जाएगा। दो परीक्षाओं के बीच ज्यादा से ज्यादा एक ही दिन का अवकाश रखने की योजना है। अपरिहार्य कारणों में एक से ज्यादा दिन अवकाश रख सकते हैं।

मई के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी करने की योजना
बोर्ड की मंशा है कि यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में सीबीएसई के रिजल्ट के साथ जारी कर दिया जाए, ताकि छात्रों को सही समय पर अंक पत्र दे दिया जाए।


इसके लिए मुख्य विषयों की परीक्षाएं समाप्त होने के साथ ही उसका मूल्यांकन शुरू कराने की योजना है। इससे जब तक सभी वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं खत्म होंगी, तब तक सभी मुख्य विषयों का मूल्यांकन कार्य भी समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed