फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board: application date for improvement and compartment exams

यूपी बोर्ड : इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की डेट जारी, जुलाई में होगी परीक्षा

Sat, 04 May 2019 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 May 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
up board: application date for improvement and compartment exams
डेमो

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पांच मई से प्रारंभ होगी। छात्र कॉलेज के माध्यम से 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में प्रस्तावित है। इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए हाईस्कूल के छात्र 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा का शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है। छात्र शुल्क सहित आवेदन पत्र कॉलेज के प्रधानाचार्य को दे सकते हैं। प्रधानाचार्य परीक्षा शुल्क एकमुश्त कोषागार से चालान के माध्यम से जमा कर शुल्क का विवरण और संबंधित छात्र का अनुक्रमांक व विषय का ब्योरा 31 मई की मध्यरात्रि 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंप्रूवमेंट के अंतर्गत छात्र अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में और कंपार्टमेंट के तहत छात्र अनुत्तीर्ण हुए दो में से किसी एक विषय की परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है। इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 मई से 31 मई के बीच कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्र पंजीकृत विद्यालय से इसके लिए संपर्क साध सकते हैं। इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रैक्टिकल और थ्योरी की स्क्रूटनी अलग-अलग करानी होगी

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन 28 मई तक मांगे गए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि प्रयोगात्मक और लिखित परीक्षा दोनों की स्क्रूटनी अलग-अलग होगी और दोनों के लिए शुल्क लिए जाएंगे। प्रति स्क्रूटनी के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

छात्रों को सीधे बोर्ड को स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा। छात्रों को शुल्क कोषागार में जमा कराकर आवेदन पत्र रजिस्ट्री डाक से बोर्ड कार्यालय को मुहैया कराना होगा। आवेदन पत्र के साथ शुल्क जमा चालान और मूल अंकपत्र की फोटो कॉपी भी संलग्न करनी होगी।

बोर्ड ने साफ किया है कि कोरियर के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से जो भी निर्देश आए हैं वे स्कूलों को भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed