{"_id":"5f6314ed64dcc21f8c04cacd","slug":"up-board-483-students-will-give-compartment-examination-in-district-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 45 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र, ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश पत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 45 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र, ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश पत्र
Thu, 17 Sep 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले आना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के तहत छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जिले में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाई स्कूल के 62 और इंटरमीडिएट के 421 छात्र परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि हाई स्कूल की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। सीटिंग प्लान के अनुसार दो छात्रों के बीच छह फीट की दूरी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई छात्र मास्क पहनकर नहीं आता है तो उसे केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जो छात्र नहीं डाउनलोड कर पाएंगे वे अपने विद्यालय पर संपर्क कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करा सकते हैं। प्रवेश पत्र जल्द अपलोड किया जाएगा।
उधर, सीआईएससीई ने भी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। परिषद ने निर्देश दिया है कि जो छात्र हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना चाहते हैं वे आवेदन के लिए स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन स्कूल से ही लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।