फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 50 percent seats in minority B.Ed institutions will be admitted through state entrance examination

यूपी : अल्पसंख्यक बीएड संस्थाओं में 50 फीसदी सीटों पर राज्य प्रवेश परीक्षा से होंगे दाखिले

Sun, 07 Nov 2021 03:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Nov 2021 03:56 PM IST
सार

यदि ये संस्थान राज्य प्रवेश परीक्षा के छात्रों को प्रवेश नहीं देते हैं तो उन्हें प्रवेश परीक्षा करानी होगी और छात्रों के सत्यापन के लिए ब्योरा संबंधित विवि को भेजना होगा।

विज्ञापन
UP: 50 percent seats in minority B.Ed institutions will be admitted through state entrance examination
बीएड - फोटो : file photo

विस्तार

अल्पसंख्यक बीएड संस्थानों की 50 फीसदी सीटों पर दाखिले राज्य प्रवेश परीक्षा के जरिए होंगे। यदि ये संस्थान राज्य प्रवेश परीक्षा के छात्रों को प्रवेश नहीं देते हैं तो उन्हें प्रवेश परीक्षा करानी होगी और छात्रों के सत्यापन के लिए ब्योरा संबंधित विवि को भेजना होगा। यह व्यवस्था इन संस्थाओं की ओर से बीएड की 50 फीसदी सीटों पर मनमाना प्रवेश देने की शिकायतों के मद्देनजर की गई है।

विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा की समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि कई विवि ने अल्पसंख्यक संस्थानों को प्रवेश परीक्षा से ही दाखिला लेने के निर्देश दिए हैं। 16 नवंबर से उनके लिए अलग से काउंसिलिंग कराई जाएगी। यदि ये संस्थान चाहें तो अपनी ओर से प्रवेश परीक्षा भी करा सकते हैं, लेकिन छात्रों का ब्योरा उन्हें संबंधित विवि के रजिस्ट्रार को भेजना होगा। वे सत्यापन कर छात्रों का ब्योरा लविवि को भेजेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो चरण की काउंसिलिंग के बाद 1.15 लाख सीटें रिक्त हैं। इसलिए सीधी काउंसलिंग के जरिए बीएड कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया 8 से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेगी। सीधी काउंसिलिंग में करीब सात अन्य कॉलेजों की भी सीटें जुड़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed