फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   toppers list in cisce 2016 results

CISCE RESULT: देश में बजा लखनऊ की बेटियों का डंका

Sat, 07 May 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 May 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
toppers list in cisce 2016 results
रिजल्ट घोषित होने के बाद खुशी मनाते बच्चे - फोटो : amar ujala

सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गए। राजधानी की बेटियों ने अपनी प्रतिभा से लखनऊ का नाम पूरे देश में ऊंचा कर दिया।

विज्ञापन

आईसीएसई (10वीं) में सिटी मांटेसरी स्कूल की ज्योत्सना श्रीवास्तव ने देश भर में दूसरा और यूपी में पहला स्थान हासिल किया इसी तरह सेंट एग्नेस डे लोरेटो कॉलेज की छात्रा राधिका चंद्रा ने देश में तीसरा और प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ज्योत्सना ने 99 फीसदी अंक हासिल किए जबकि राधिका को 98.8 प्रतिशत नंबर मिले।

आईसीएसई (12वीं) के स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 96.97 प्रतिशत और आईएससी स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 96.10 प्रतिशत रहा।

सीआईएससीई की परीक्षा 29 फरवरी से 31 मार्च के बीच हुई थी। राजधानी में हाईस्कूल में आठ हजार तथा इंटरमीडिएट में करीब 12 हजार स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। दोनों कक्षाओं में राजधानी के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां क्लिक करके जानें रिजल्ट

इस साल सीआईएससीई के रिजल्ट बीते साल के मुकाबले जल्दी जारी किए जा रहे हैं। बीते साल रिजल्ट 17 मई को जारी किए गए थे। काउंसिल ने इस बार खास लाइव इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन(एलआईसीआर) तकनीक से रिजल्ट तैयार किया है।

काउंसिल की वेबसाइट www.cisce.org पर रिजल्ट 2015 पर क्लिक करके परिणाम देखे जा सकते हैं। यहां 10वीं के लिए आईसीएसई और 12वीं के लिए आईएससी का लिंक दिया होगा। 

स्टूडेंट इस पर क्लिक करेंगे तो उनसे यूनिक आईडी पूछी जाएगी। यूनिक आईडी एंटर करने के बाद उनका रिजल्ट आ जाएगा।

एसएमएस से ऐसे जानें परिणाम : 12वीं के छात्र मैसेज बॉक्स में ISC (unique ID) और 10वीं के छात्र मैसेज बॉक्स में ICSE (unique ID) लिखकर 09248082883 पर भेज दें। मैसेज बॉक्स में विषय और उसके सामने लिखे अंक आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed