{"_id":"5cb85713bdec22068c42b0e8","slug":"the-process-of-application-for-admission-in-colleges-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रवेश बंद, नामी कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही है आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रवेश बंद, नामी कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही है आवेदन की प्रक्रिया
Thu, 18 Apr 2019 04:29 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 18 Apr 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तारीख सोमवार को समाप्त हो गई। इसके बावजूद राजधानी के कई नामी डिग्री कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया अब भी चल रही है। इनमें से कई कॉलेज तो दाखिले के लिए लविवि से पहले विद्यार्थियों की पहली पसंद होते हैं। लविवि में प्रवेश पूरी तरह से प्रवेश परीक्षा के आधार पर है जबकि कॉलेजों में 12वीं की मेरिट और प्रवेश परीक्षा दोनों प्रणाली पर दाखिले होने हैं।
राजधानी में आईटी गर्ल्स कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन, शिया पीजी और जेएनपीजी कॉलेज विभिन्न पाठ्यक्रमों में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। इन कॉलेजों में भी दाखिले के लिए मारामारी रहती है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इन कॉलेजों की सीट और आवेदन प्रक्रिया का ब्यौरा दिया जा रहा है।
लखनऊ क्रिश्चियन पीजी कॉलेज : ऑनलाइन आवेदन शुरू, 23 से ऑफलाइन
राजधानी के सबसे पुराने महाविद्यालय लखनऊ क्रिश्चियन पीजी कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। कॉलेज के दाखिले प्रवेश परीक्षा केआधार पर होते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून निर्धारित की गई है। 20 से 23 जून के बीच प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश पति ने बताया कि कॉलेज में परास्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। यहां बीकॉम रेग्युलर- 260, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस- 180, बीए रेग्युलर - 460, बीएससी रेग्युलर - 500, बीएससी सेल्फ फाइनेंस - 200 के साथ ही एमए इंग्लिश- 60 और एमएससी केमिस्ट्री में 40 सीटें हैं। आवेदन की फीस 1050 रुपये निर्धारित की गई है।

नेशनल पीजी कॉलेज : ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन
डेमो
डीएवी पीजी कॉलेज : बीए और बीएससी के साथ ही एलएलबी के आवेदन
नाका स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भी मिल रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म वेबसाइट- www.davpglu.org पर जाकर भरे जा सकते हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने बताया कि राजधानी में लविवि, शिया और जेएनपीजी के बाद सिर्फडीएवी ही ऐसा महाविद्यालय है जहां एलएलबी की पढ़ाई रेग्युलर प्रणाली पर होती है। कॉलेज में बीए की 500 सीट, बीएससी की 350 सीट, एमए एआईएच की 80 सीट और एलएलबी की 180 सीट हैं। एलएलबी को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों के आवेदन फॉर्म का मूल्य 800 रुपये है। जबकि एलएलबी के आवेदन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये निर्धारित की गई है।
नवयुग कन्या महाविद्यालय: ऑफलाइन प्रॉस्पेक्टस लेकर ऑनलाइन भरें दाखिला फॉर्म
नवयुग कन्या महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक आवेदन फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज में आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरा जाएगा, लेकिन इसके लिए प्रॉस्पेक्टस कॉलेज परिसर से खरीदना होगा। प्रास्पेक्टस पर दर्ज यूनिक नंबर से आवेदन फॉर्म भरकर ऑनलाइन फीस भी जमा होगी। आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है। दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाना है। यहां बीए की 700, बीएससी की 190, बीकॉम की 240 सीटें हैं। एमए इंग्लिश और हिंदी में 60-60 सीट हैं। कॉलेज में दो जुलाई से दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।
नेशनल पीजी कॉलेज : पांच जून तक भरे जा सकते हैं एडमिशन फॉर्म
राजधानी के प्रतिष्ठित नेशनल पीजी कॉलेज केे आवेदन फॉर्म ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म वेबसाइट - www.npgc.in पर और ऑफलाइन आवेदन फॉर्म कॉलेज परिसर से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 5 जून निर्धारित की गई है। दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। कॉलेज में बीए, बीएएसी और बीकॉम के साथ ही कई परास्नातक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है।

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज : 15 जून तक मिलेंगे आवेदन फॉर्म
डेमो
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्नातक आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उपमा चतुर्वेदी ने बताया कि कॉलेज वेबसाइट www.agdc.ac.in पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून है। दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। कॉलेज में बीए की 400 रेग्युलर तथा बीकॉम की 240 सेल्फ फाइनेंस सीटें हैं। आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है।
जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) : मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म वेबसाइट www.jnpg.org.in पर जाकर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो चुकी है। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। आवेदन फीस 700 रुपये है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि यहां पर बीए रेग्युलर की 880, बीए सेल्फ फाइनेंस की 200, बीकॉम रेग्युलर की 880, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 200, बीएससी की 840, बीबीए की 60, बीपीएड की 50, एलएलबी की 320, एमकॉम की 60, एमकॉम एप्लाइड की 60, एमए हिंदी की 60 सीटें हैं।

आईटी गर्ल्स कॉलेज : ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन
डेमो
राजधानी में लड़कियों की पहली पसंद वाले आईटी गर्ल्स कॉलेेज में इस साल आवेदन फॉर्म ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी मिल रहे हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विनीता प्रकाश ने बताया कि आवेदन कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से किये जाएंगे। दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किये जाएंगे। दाखिले के लिए आवेदन करने की फीस 700 रूपये थी। प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
शिया पीजी कॉलेज : ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन
शिया पीजी कॉलेज ने ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी दी है। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म महाविद्यालय के सीतापुर रोड और विक्टोरिया स्ट्रीट कैंपस से प्राप्त किये जा सकते हैं। दाखिले मेरिट केआधार पर होंगे। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट - www.shiapgcollage.ac.in पर जाकर भरे जा सकते हैं।
स्नातक पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क 750 रुपये तथा परास्नातक पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। कॉलेज में बीएससी की 550, बीएससी सेल्फ फाइनेंस की 320, बीए की 1046, बीकॉम की 700, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 320, एमएससी जूलॉजी की 25, एमएससी स्टेटिस्टिक्स की 20, एमजेएमसी की 40, एमकॉम प्योर की 60, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स की 60, एमए सोश्योलॉजी की 60, एमए उर्दू की 60 सीट हैं।