फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TET on November 28: Advertisement on October 4, application from 7

टीईटी 28 नवंबर को : विज्ञापन चार अक्तूबर को, आवेदन सात से

Tue, 28 Sep 2021 11:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Sep 2021 11:15 AM IST
सार

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-2021) 28 नवंबर को होगी। 7 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क 26 अक्तूबर तक जमा किया जा सकेगा। नतीजे 28 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
TET on November 28: Advertisement on October 4, application from 7
यूपीटीईटी - फोटो : Social media

विस्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-2021) 28 नवंबर को होगी। 7 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क 26 अक्तूबर तक जमा किया जा सकेगा। नतीजे 28 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने सोमवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरबी सिंह ने बताया कि विज्ञापन 4 अक्तूबर को जारी होगा। प्रवेश पत्र 17 नवंबर को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन


दो पालियों में परीक्षा
पहली पाली : सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)
दूसरी पाली : दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)

महत्वपूर्ण तारीखें
दो दिसंबर को आंसर की जारी कर आपत्तियां मांगी जाएंगी। छह दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। 22 दिसंबर तक विशेषज्ञ समिति की ओर से आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद संशोधित आंसर की 24 दिसंबर को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed