{"_id":"5fc8a3a9015f6f7ad656c111","slug":"teachers-of-english-medium-parishadiya-schools-will-learn-to-speak-english","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी बोलना सीखेंगे इंग्लिश मीडियम परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, कोर्स दीक्षा पोर्टल पर अपलोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अंग्रेजी बोलना सीखेंगे इंग्लिश मीडियम परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, कोर्स दीक्षा पोर्टल पर अपलोड
Thu, 03 Dec 2020 02:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों के लिए स्पोकन इंग्लिश कोर्स करना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं केजीबीवी में भी अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को यह कोर्स करना होगा। जिले में दो परिषदीय विद्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सत्र 2017-18 से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू हुई।
विज्ञापन
इस समय 145 परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हो रही है। इनमें शिक्षकों का समायोजन ट्रस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया गया। अब विभाग महसूस कर रहा है कि शिक्षकों को अंग्रेजी में दक्षता हासिल करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इसलिए इन स्कूलों के शिक्षकों के लिए इंग्लिश स्पोकन कोर्स करना अनिवार्य कर दिया है। वहीं केजीबीवी के अंग्रेजी विषय के शिक्षक भी यह कोर्स करेंगे। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज स्थित आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान ने इस कोर्स को तैयार किया है। इसे दीक्षा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को 30 मार्च तक यह ऑनलाइन कोर्स खत्म करना है। पोर्टल पर मौजूद लिंक से वे कोर्स पर जा सकते हैं।
विज्ञापन