फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers are unaware about the changed pattern of syllabus

वाह रे यूपी बोर्ड! दो अप्रैल से नया शिक्षण सत्र लेकिन गुरुजी को पता ही नहीं कि पढ़ाना क्या है

Sat, 31 Mar 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Mar 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
teachers are unaware about the changed pattern of syllabus
- फोटो : amar ujala
नए शैक्षिक सत्र से यूपी बोर्ड के इंटर के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। मगर आश्चर्य की बात है कि 2 अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है लेकिन स्कूलों को अभी तक पाठ्यक्रम में बदलाव की जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन


इस बार यूपी बोर्ड ने इंटर के पाठ्यक्रम के साथ ही पेपर पैटर्न में भी बदलाव की घोषणा की है। एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू होने जा रहा है। मगर इस बड़े बदलाव की जानकारी किसी विद्यालय प्रशासन को नहीं है। बोर्ड ने भी अभी तक शिक्षकों को इसे लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। यहां तक कि लिखित में पाठ्यक्रम बदले जाने की सूचना भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


एडी शुक्ला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एचएन उपाध्याय ने बताया कि बोर्ड की घोषणा के बाद से ही शिक्षकों के बीच पाठ्यक्रम को लेकर सिर्फ चर्चाएं ही सुनी हैं। पाठ्यक्रम कैसा है, क्या-क्या भाग आएगा, एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में क्या सम्मिलित किया गया है, इसको लेकर कोई  सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वींस एग्लो इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि पाठ्यक्रम के बदलाव के बारे में चर्चाओं में सुना है, लेकिन अभी तक इससे संबंधित कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार इंटर का प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष का पाठ्यक्रम अलग हो जाएगा। यही नहीं पाठ्यक्रम में बदलाव के चलते परीक्षाओं का पेपर पैटर्न भी अलग हो जाएगा। जहां इंटर में सभी प्रमुख विषयों के दो-दो पेपर होते थे, वहीं अब एक ही पेपर होगा।

प्रधानाचार्य बोले- 'अभी तो सिर्फ चर्चा ही सुनी है'

teachers are unaware about the changed pattern of syllabus
पाठ्यक्रम के बदलाव के बारे में अभी तक केवल चर्चाओं में ही सुना है। उसका स्पष्ट रूप कैसा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। बोर्ड की तरफ से अभी तक लिखित में कुछ भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है।
- डॉ. एचएन उपाध्याय, प्रधानाचार्य, एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज

सुना है कि इस बार पाठ्यक्रम बदल दिया गया है। चर्चाओं में यह भी पता चला है कि पाठ्यक्रम कैसा हो सकता है। लेकिन लिखित में अभी तक कुछ भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बिना जानकारी के छात्रों को बताना बड़ी समस्या होगी।
- मनोज कुमार, प्रधानाचार्य, क्वींस एग्लो इंटर कॉलेज

सत्र शुरू होने से पहले सभी विद्यालय प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर पाठ्यक्रम की जानकारी दे देनी चाहिए थी। ताकि सभी शिक्षकों को यह जानकारी हो जाए कि सत्र शुरू होने पर उन्हें करना क्या है। सत्र शुरू होने के बाद बताया जाएगा तो समझने में काफी समय जाया जाएगा।
- डॉ. आरपी मिश्र, प्रदेशीय मंत्री, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ

जल्द ही निर्देश जारी होंगे- डीआईओएस
इस मामले में डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बोर्ड ने पाठ्यक्रम के बारे में वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करा दी है। शिक्षक चाहें तो वहां से जानकारी ले सकते हैं। बाकी जल्द ही सभी विद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed