फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students got minus marks in lucknow university entrance exam

एलयू की प्रवेश परीक्षा में स्टूडेंट्स को मिले माइनस 95 तक नंबर

Thu, 09 Jun 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Jun 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
students got minus marks in lucknow university entrance exam
डेमो - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया। जैसा कि अनुमान था बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले बहुत से अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में पिछड़ गए और अपेक्षाकृत कम नंबर लाने वाले कई स्टूडेंट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


एलएलबी ऑनर्स पाठ्यक्रम में टॉप करने वाली प्रिया पाठक को हाईस्कूल में केवल 76.6 फीसदी नंबर मिले थे, जबकि इसी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में शामिल अन्य अभ्यर्थी को हाईस्कूल में 95 फीसदी नंबर मिले थे, लेकिन उसकी रैंक 1400 के पार रही। 
विज्ञापन


बुधवार को बीए-बीए ऑनर्स, बीकॉम, एलएलबी ऑनर्स, बीवोक, बीएससी बायो, बीएससी मैथ्स, बीवोक रिन्यूबल एनर्जी, बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट, बीसीए, आर्ट्स कॉलेज के डिप्लोमा कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने कई साल बाद इस बार मेरिट से दाखिले के बजाय प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। विवि का तर्क था कि मेरिट से दाखिलों में कई बार अच्छे अभ्यर्थी नहीं मिल पाते।

यूपी बोर्ड वाले अभ्यर्थियों को मेरिट से दाखिलों की वजह से नुकसान होने की बात भी कही गई थी। तीन जून तक हुई प्रवेश परीक्षा के बाद बुधवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया। सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिले नंबर की सूची विवि की वेबसाइट पर डाल दी गई है।

कई स्टूडेंट्स को मिले 90 फीसदी से ज्यादा अंक

students got minus marks in lucknow university entrance exam
डेमो

प्रवेश परीक्षा में एलएलबी ऑनर्स में 300 नंबर लाकर प्रिया पाठक ने टॉप किया। बीवोक रिन्यूबल एनर्जी में टॉप करने वाले फहद खान को 117 नंबर मिले। बीवीए की टॉपर अंशुका महापात्रा को 278 नंबर मिले। 

बीएससी बायो की टॉपर अनुरुपा रॉय को 353, बीकॉम टॉपर अभिषेक चौरसिया को 304, डिप्लोमा इन आर्ट्स मास्टर ट्रेनिंग की टॉपर ज्योति को 196, बीसीए के टॉपर शंभव त्यागी को 288, बीए-बीए ऑनर्स की टॉपर तान्या शुक्ला को 266 और बीएससी मैथ्स के टॉपर अनुषेक विक्रम सिंह को 276 नंबर मिले हैं। 

एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि काउंसलिंग का संभावित शिड्यूल जारी किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को फाइनल कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 

प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा नंबर लाकर अभ्यर्थियों ने अपना लोहा मनवाया है तो दूसरी ओर माइनस में नंबर लाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी सैकड़ों में हैं माइनस में सबसे ज्यादा नंबर लाने का रिकॉर्ड बीकॉम पाठ्यक्रम में बना। इसमें आखिरी नंबर पर रहने वाले अभ्यर्थी को माइनस 95 नंबर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed