फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students got a rebate of Rs 14,400 in annual fees in law university

राहत: विधि विश्वविद्यालय ने वार्षिक फीस में की 14,400 रुपये की कटौती

Thu, 23 Jul 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jul 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
students got a rebate of Rs 14,400 in annual fees in law university
- फोटो : pixabay
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांगों को मानते हुए वार्षिक फीस में कटौती कर उसे दो किस्तों में जमा कराने की सुविधा दी है। विवि प्रशासन ने फीस में 14,400 रुपये की कटौती की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बंद के दौरान का यूटिलिटी चार्जेज घटा दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले एक महीने से छात्र फीस में छूट देने और किस्तों में फीस जमा करने की मांग कर रहे थे। विधि विश्वविद्यालय की बीए एलएलबी की वार्षिक फीस 1,08,000 रुपये है। विवि प्रशासन ने इसी महीने पूरी फीस जमा करने के निर्देश दिए थे। इसका छात्र विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


छात्रों ने मांग थी कि विश्वविद्यालय बंद होने की वजह से उसके कई खर्चे कम हो गए होंगे, लेकिन वह फीस में पूरा खर्चा जोड़ रहा है। इसके साथ ही छात्रों ने किस्तों में फीस जमा करने की मांग की थी। लॉकडाउन की वजह से कई छात्रों के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। छात्रों द्वारा फीस जमा ना किए जाने के बाद विवि प्रशासन ने विशेष कार्यपरिषद की बैठक बुलाकर फीस में कटौती करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो किस्तों में जमा करनी है फीस

फीस में यूटिलिटी चार्जेज जैसे कमरे का किराया, इंटरनेट, खेल, कल्चरल आदि का शुल्क सम्मिलित होता है। विश्वविद्यालय मार्च से बंद चल रहा है। विवि प्रशासन ने मार्च से 30 नवंबर तक के अनुपात में यूटिलिटी चार्जेज को फीस में से घटा दिया है। विवि प्रशासन ने साफ किया है कि यदि विश्वविद्यालय इससे पहले खुल जाता है तो छात्रों को उसी अनुपात में यूटिलिटी चार्ज देना पड़ेगा। इस तरह से छात्रों को फीस में से 14,400 रुपये की छूट दी गई है। कुलपति प्रोफेसर एसके भटनागर ने बताया कि यदि विश्वविद्यालय आगे भी बंद रहता है तो उसी अनुपात में कटौती कर छात्रों को यह सुविधा दी जाएगी। 

विवि प्रशासन ने किस्तों में फीस जमा करने की छात्रों की मांग भी मान ली है। कटौती करने के बाद बाकी फीस को दो किस्तों में छात्रों से ली जाएगी। पहली किस्त में छात्रों को 39,600 रुपये जमा करने हैं, जिसमें 30,000 ट्यूशन फीस और 9600 रुपये यूटिलिटी चार्ज शामिल हैं।

पहली किस्त 30 जुलाई तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद छात्रों से विलंब शुल्क चार्ज किया जाएगा। वहीं, दूसरी किस्त में छात्रों को 54,000 रुपये जमा कराने होंगे है। इसमें 30,000 रुपये ट्यूशन फीस और 24000 यूटिलिटी चार्जेज शामिल हैं। दूसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी निर्धारित की है। इसके बाद छात्रों से विलंब शुल्क चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed