फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students can file complaints online in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी: स्टूडेंट्स अब ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं शिकायतें

Thu, 30 Jan 2020 04:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jan 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
students can file complaints online in lucknow university
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं। पिछले तीन वर्षों से कागज पर चल रही ऑनलाइन रिड्रेसल की व्यवस्था अब शुरू की गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पूनम टंडन को ऑनलाइन रिड्रेसल की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


विवि की वेबसाइट पर यूनिवर्सिटी डाटा रिसोर्स सेंटर के पोर्टल पर दर्ज शिकायत सीधे अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पास आएगी। वह संबंधित व्यक्ति के पास भेजकर समस्या दूर कराना सुनिश्चित करेंगी। लविवि ने जनवरी 2018 में ऑनलाइन ग्रिवांस पोर्टल की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए पोर्टल तो जारी कर दिया लेकिन यह कैसे काम करेगा, इसकी कोई व्यवस्था नहीं बनाई। इसका प्रचार-प्रसार भी नहीं किया गया। यहां तक कि यह भी तय नहीं किया गया कि ग्रिवांस किसकी देखरेख में होगा। इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ विद्यार्थियों ने ही इस पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या का समाधान न होने पर पढ़ाई छोड़कर वे कार्यालयों के चक्कर लगाने लगे। विवि ने अब जाकर ऑनलाइन ग्रिवांस के लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण को अधिकृत किया है। उनकी देखरेख में ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
 

लॉग इन आईडी से दर्ज होंंगी शिकायतें

students can file complaints online in lucknow university
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए विद्यार्थी को अपनी लॉग इन आईडी का उपयोग करना होगा। यह लॉग इन आईडी उन्हें पहले ही दी जा चुकी है। स्टूडेंट आईडी और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की सहायता से ग्रिवांस पोर्टल पर विद्यार्थी समस्या और शिकायत दर्ज करा सकता है।

शिकायत दर्ज कराने के लिए विद्यार्थी को शिकायत संख्या भी बताई जाएगी। उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई, पोर्टल पर इसका भी विकल्प दिया गया है। इस तरह से विद्यार्थी को पता चल सकेगा कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है।

लिखित में इसका जवाब भी दिया जाएगा
लविवि प्रशासन ने विद्यार्थियों की समस्या दूर करने के लिए ऑनलाइन ग्रिवांस की व्यवस्था शुरू कर दी है। विद्यार्थी अपनी लॉग इन आईडी का उपयोग करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान हो। समस्या समाधान के साथ ही उन्हें लिखित में इसका जवाब भी दिया जाएगा। - डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed