फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students can apply in lucknow university with smart phone

अब स्टूडेंट्स स्मार्ट फोन से भी कर सकेंगे आवेदन

Mon, 25 Apr 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Apr 2016 05:37 PM IST
सार

  • विभिन्न पाठ्यक्रमों की आवेदन प्रक्रिया शुरू
  • नई डिजाइन की वजह से वेबसाइट हो गई है हल्की
  • सोमवार से ये पंजीकरण के लिए उपलब्ध 
     

विज्ञापन
students can apply in lucknow university with smart phone
स्मार्ट फोन - फोटो : Demo

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के आवेदन फॉर्म भरने के लिए अब साइबर कैफे, कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


अभ्यर्थी स्मार्ट फोन से ही आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। इसके लिए विवि ने नए सिरे से अपनी वेबसाइट डिजाइन करवाई है। रविवार को इसका ट्रायल पूरा हो गया। 

सोमवार से स्टूडेंट्स के लिए आवेदन फॉर्म स्मार्ट फोन से भरने के लिए उपलब्ध होगा। विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है। ज्यादातर अभ्यर्थियों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इसके मुकाबले स्मार्ट फोन रखने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट को कराया है नए सिरे से डिजाइन

students can apply in lucknow university with smart phone
स्टूडेंट्स को आवेदन करने में होगी आसानी - फोटो : Demo pic

इसको ध्यान में रखते हुए विवि के एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल मिश्रा ने इस साल वेबसाइट को नए सिरे से डिजाइन कराया है।
नई डिजाइन की वजह से विवि की वेबसाइट स्मार्ट फोन पर अच्छी तरह से खुल रही है। अभी तक मोबाइल फोन पर वेबसाइट ओपन करते समय पूरा पेज एक साथ नहीं दिखता था।

नई डिजाइन की वजह से वेबसाइट हल्की हो गई है। इस वजह से मोबाइल पर आसानी से खुल पा रही है। एलयू के एडमिशन कोऑर्डिनेटर, प्रो. अनिल मिश्रा का कहना है घर में लैपटॉप और कंप्यूटर भले न हो, लेकिन आजकल ज्यादातर युवाओं के पास स्मार्ट फोन हैं।

इसलिए हमने वेबसाइट को इस ढंग से डिजाइन कराया है कि पूरा फॉर्म मोबाइल फोन पर ही भरा जा सके। दो दिन से इसका ट्रायल चल रहा था। सोमवार से ये पंजीकरण के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed