फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students are taking admission in professional courses in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटीः लॉ छोड़ ज्यादातर कोर्स में घट गए आवेदन

Mon, 05 Jun 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Jun 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
students are taking admission in professional courses in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीते साल के मुकाबले इस साल पीजी के आवेदनों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन यह बढ़ोतरी केवल एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम और इक्का-दुक्का प्रोफेशनल कोर्सेज तक ही सीमित है।
विज्ञापन


विवि के ज्यादातर पीजी कोर्सेज में आवेदनों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी कम हो गई है। इस गिरावट से एमए इंग्लिश, सोश्योलॉजी, इकोनॉमिक्स, हिंदी और पॉलिटिकल साइंस जैसे पिछले साल तक बेहद लोकप्रिय विषय भी नहीं बच पाए हैं।
विज्ञापन


इस साल सीट संख्या बढ़ाने के बावजूद इन कोर्सेज में पिछले साल के मुकाबले कम आवेदन आए हैं।आवेदन के मामले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एलएलएम में हुई।

 

डिप्लोमा कोर्स के आवेदन बाद में

students are taking admission in professional courses in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic
इसमें बीते साल केे मुकाबले इस साल करीब दो गुना आवेदन आए हैं। लविवि में इस साल बीते साल केे मुकाबले पीजी के आवेदनों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।बीते साल रेग्युलर कोर्सेज में 12,599 आवेदनों के मुकाबले इस साल 13,732 आवेदन आए हैं।

इस लिहाज से 1133 आवेदन अधिक आए हैं। हालांकि पिछले साल डिप्लोमा कोर्स के भी 858 आवेदन आए थे। इस साल डिप्लोमा एडआन कोर्स की तरह चलने हैं इसलिए उनकेे आवेदन बाद में लिए जाएंगे।

​इन आवेदनों को घटा भी दिया जाए तो पिछले साल के मुकाबले 275 आवेदन ज्यादा आए हैं। इसके बावजूद विवि कला संकाय के ज्यादातर कोर्सेज की स्थिति अच्छी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed