फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SSP takes action in the case of four suspended, poisonous alcohol deaths, including the station in-charge

थाना प्रभारी समेत चार सस्पेंड, जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में एसएसपी ने की कार्रवाई

Sat, 03 Apr 2021 03:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Apr 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
SSP takes action in the case of four suspended, poisonous alcohol deaths, including the station in-charge
अयोध्या में थाना गोसाईगंज अंतर्गत त्रिलोकपुर दफ्फपुर गांव में जहरीली शराब से हुई दो लोगों की मौत के मामले में एसएसपी शैलेश पांडेय ने गोसाईगंज थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद होली की शाम थाना गोसाईगंज के ग्राम त्रिलोकपुर दफ्फरपुर के निवर्तमान प्रधान द्वारा ग्राम के लोगों को जहरीली शराब पिलाई गई थी। इसमें एक व्यक्ति की 31 मार्च को व दूसरे की 1 अप्रैल को मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने थाना प्रभारी गोसाईगंज इंद्रेश यादव, हलका इंचार्ज एसआई राजेश तिवारी, आरक्षी अमित दूबे व बृजेश सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्होंने इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अयोध्या में गोसाईगंज कोतवाली अंतर्गत अंबेडकरनगर जिले के सीमावर्ती गांव त्रिलोकपुर में मतदाताओं को रिझाने के लिए होली के दिन निवर्तमान प्रधान ने कई लोगों को जहरीली शराब पिला दी। जब आंख से धुंधला दिखने के साथ पेट दर्द व उल्टी शुरू हुई तो अलग-अलग अस्पतालों में आठ लोगों को भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की मौत गई। छह लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। निवर्तमान प्रधान राजनाथ वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। दो एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में आबकारी विभाग व पुलिस की चार टीमें जहरीली शराब के अड्डे की तलाश में छापा मार रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववासियों के अनुसार त्रिलोकपुर में होली के दिन मतदाताओं को रिझाने के लिए निवर्तमान प्रधान राजनाथ वर्मा की ओर से उनके घर पर मछली और दारू की पार्टी दी गई थी। इसमें कुछ शराब ठेके से मंगाई गई थी जबकि कुछ अवैध विक्रेताओं से खरीदी गई थी। शराब पीने के बाद सबसे पहले गांव के वीरेंद्र वर्मा (32) की तबीयत खराब हुई तो पूर्व प्रधान राजनाथ वर्मा अपनी गाड़ी से गोसाईगंज सीएचसी ले गए। जहां इलाज शुरू हुआ लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 31 मार्च को जिला अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। आनन-फानन लोगों ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया।


प्रधान ने लोगों को मौत की वजह पीलिया बताई थी। इसी बीच कई लोगों को आंख से धुंधला दिखने और उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। इसके बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग पीड़ितों को अयोध्या जिला चिकित्सालय व अंबेडकरनगर के चिकित्सालय ले गए। गंभीर हालत में दूसरे पीड़ित धर्मेंद्र वर्मा (30) को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed