{"_id":"5a191dc04f1c1b193e8b4b7f","slug":"six-lakh-fifty-thousand-students-increased-in-up-board-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: पहली बार ऑनलाइन किया गया केंद्रों का चयन, बढ़े साढ़े छह लाख परीक्षार्थी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड: पहली बार ऑनलाइन किया गया केंद्रों का चयन, बढ़े साढ़े छह लाख परीक्षार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Nov 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 6,62,705 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। पिछले वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में 2017 में 6060108 परीक्षार्थी थे जबकि 2018 के लिए 67,22,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परिषद ने नकल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पहली बार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन किया है। इस बार सिर्फ छात्राओं को स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की विशेष सचिव संध्या तिवारी ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल को बताया कि विद्यार्थियों का विवरण, स्कूल डायरेक्टरी और डिबार परीक्षा केंद्रो का रिकॉर्ड परिषद की ओर से एजेंसी को उपलब्ध कराए गए।
एजेंसी को निर्देश दिए गए थे कि किसी भी परीक्षा केंद्र की दूरी विद्यालय से आठ किलोमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सिर्फ विशेष भौगोलिक परिस्थिति में परीक्षा 8 से 12 किलोमीटर की दूर परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति दी गई है। सबसे पहले राजकीय विद्यालयों, उसके बाद सहायता प्राप्त विद्यालयों और फिर वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 300 और अधिकतम 1200 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। जिन छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा नहीं मिलेगी उनके परीक्षा केंद्र भी अधिकतम आठ किमी की दूरी पर होंगे।

नकल विहीन व गुणवत्तापूर्ण कराएं परीक्षा
डेमो
- फोटो : डेमो
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शशिप्रकाश गोयल ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा केंद्रो का निर्धारण सरकार तय नीति के अनुसार ही करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने नकल विहीन परीक्षा कराने और गुणवत्ता बेहतर करने के भी निर्देश दिए हैं। गोयल ने परिषद के अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ही कार्य करने के लिए कहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 2017 की तुलना में 3357 परीक्षा केंद्र कम हो गए हैं। परिषद ने 2018 की बोर्ड परीक्षा के लिए 25896 विद्यालयों में से 8057 को परीक्षा केंद्र बनाया है।
ऐसे होगी परीक्षा
मद वर्ष 2017 2018
परीक्षार्थियों की संख्या 6060108 6722813
परीक्षा केेंद्र 11414 8057
राजकीय विद्यालय 521 377
सहायता प्राप्त विद्यालय 3696 3437
वित्त विहीन विद्यालय 7201 4243
300 से कम क्षमता वाले केंद्र 191 शून्य