फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   singapore certificate course to be start in aktu

यूपी की इस यूनिवर्सिटी में चलेंगे सिंगापुर के कोर्स, नहीं लगेगी फीस

Sun, 26 Jun 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Jun 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
singapore certificate course to be start in aktu
डेमो

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध सूबे के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में सिंगापुर के ईएमसी एकेडमिक अलायंस संस्थान के सर्टिफिकेट कोर्स चलेंगे।

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा मंत्री फरीद महफूज किदवई की अगुवाई में सिंगापुर दौरे पर गए एक दल ने यात्रा के पहले दिन सोमवार को इस बाबत संस्थान के अधिकारियों से वार्ता की। 
विज्ञापन


एकेटीयू प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि जल्द ही विवि और संस्थान के बीच एमओयू साइन होगा। पहले चरण में ईएमसी डाटा एनालिसिस के चार सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन एकेटीयू में करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वे इसे अपने नियमित कोर्स के साथ कर सकेंगे। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। 

यूपी में संस्था द्वारा यह पहला सहकार्य

singapore certificate course to be start in aktu
डेमो

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने फोन पर बताया कि भारत के करीब 400 विश्वविद्यालय और कॉलेजों में ईएमसी के सर्टिफिकेट कोर्स चल रहे हैं। यूपी में संस्था द्वारा यह पहला सहकार्य है। 

पाठक ने बताया कि पहले चरण में सिंगापुर की यह संस्था विवि के चार संबद्ध संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करके चार सर्टिफिकेट कोर्स चलाएगी। मौजूदा समय में कैंपस प्लेसमेंट के लिए जो कंपनियां एकेटीयू के कॉलेजों में आती हैं, वह छात्रों को फ्रेशर के रूप में लेकर ट्रेनिंग देती हैं। 

ऐसे में स्टूडेंट्स डाटा एनालिसिस के क्षेत्र में पहले से प्रशिक्षित होंगे तो उन्हें बेहतर प्लेसमेंट मिलेंगे। साथ ही कंपनियों को इनकी ट्रेनिंग पर समय या पैसा नहीं खर्च करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed