फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seventy lakh students will not be get scholarship due to less budget

यूपी के 17 लाख विद्यार्थियों को झटका, नहीं हो पाएगी शुल्क की भरपाई

Mon, 27 Mar 2017 03:17 PM IST
amarujala.com, written by अजीत बिसारिया
amarujala.com, written by अजीत बिसारिया Updated Mon, 27 Mar 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
seventy lakh students will not be get scholarship due to less budget
डेमो

प्रदेश में सभी वर्गों के करीब एक-तिहाई विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई की सुविधा नहीं मिल पाएगी। संबंधित विभागों के पास बजट की कमी होने से यह स्थिति पैदा हुई है। बजट की कमी की सबसे ज्यादा मार पिछड़े और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों पर पड़ेगी।

विज्ञापन


अलबत्ता अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकतर छात्रों को योजना का लाभ मिल जाएगा। चालू वित्त वर्ष में छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई योजना के लिए 50.85 लाख विद्यार्थी पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन


इनके लिए समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के लिए कुल 5216 करोड़ रुपये की जरूरत है, लेकिन इस मद में इन विभागों के पास करीब 3400 करोड़ रुपये ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि बजट की उपलब्धता को देखते हुए 33-34 लाख छात्रों को ही योजना का लाभ मिल पाएगा। करीब 17 लाख विद्यार्थियों को पात्र होने के बावजूद न तो छात्रवृत्ति मिलेगी और न ही उनकी शुल्क की भरपाई हो पाएगी। पिछड़े वर्ग के तो 50 फीसदी पात्र छात्र योजना से वंचित रहेंगे। कमोबेश यही स्थिति सामान्य वर्ग के छात्रों की भी रहेगी। 

शुल्क की भरपाई के लिए करीब 130 करोड़ रुपये की कमी

seventy lakh students will not be get scholarship due to less budget
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
अल्पसंख्यक वर्ग के सभी छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए तो पर्याप्त धन है, पर शुल्क की भरपाई के लिए करीब 130 करोड़ रुपये की कमी है। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि बजट की उपलब्धता के आधार पर पात्र छात्रों के खातों में 31 मार्च तक हर हाल में राशि भेजी दी जाएगी। इसके लिए तेजी से प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अनुसूचित जाति के छात्र : 11,22,250
आवश्यक बजट : 1786.04 करोड़
उपलब्ध बजट : 1550 करोड़
अंतर : 236.04 करोड़
............................

सामान्य वर्ग के छात्र : 8,13,000
आवश्यक बजट : 1035 करोड़
उपलब्ध बजट : 650 करोड़
अंतर : 385 करोड़
--------------
पिछड़े वर्ग के छात्र : 26,00,000
आवश्यक बजट : 1975 करोड़
उपलब्ध बजट : 950 करोड़
अंतर : 1025 करोड़ रुपये
--------------
अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र : 5,50,000
आवश्यक बजट : 420 करोड़
उपलब्ध बजट : 285 करोड़
अंतर : 135 करोड़
--------------
कुल छात्र : 50,85,250
कुल आवश्यक बजट : 5216.04 करोड़
कुल उपलब्ध बजट : 3435 करोड़
अंतर : 1781.04 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed