{"_id":"5ae435d44f1c1b3b0b8b6e2e","slug":"seven-trades-will-closed-in-iti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई ने इन सात ट्रेडों को बंद करने का लिया फैसला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई ने इन सात ट्रेडों को बंद करने का लिया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक की तर्ज पर व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के कुछ ट्रेडों को बंद करने का निर्णय किया है। ऐसे करीब 7 ट्रेड चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
अगस्त से शुरू होने वाले नए सत्र से इन ट्रेडों को बंद कर दिया जाएगा। इन ट्रेडों की डिमांड कम होने से इन्हें बंद करने का फैसला किया गया है। आईटीआई में कुछ ट्रेडों का संचालन काफी पहले से किया जा रहा है।
विज्ञापन
लेकिन तकनीकी बदलाव से इन ट्रेडों से प्रशिक्षित युवकों की मांग करीब न के बराबर है। इससे इन ट्रेडों में प्रवेश लेने वालों की संख्या भी काफी कम हो गई थी।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर विभाग ने इन ट्रेडों को बंद करने का निर्णय किया है। हालांकि इन्हें बंद करने का फैसला पहले ही कर लिया गया था, लेकिन जो युवक प्रवेश ले चुके थे उनके प्रशिक्षण को पूरा कराने के मद्देनजर अभी चलाया जा रहा था। अब इन ट्रेडों में अगामी सत्र से प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा।
मैकेनिक रेडियो एंड टीवी ट्रेड होगा बंद
डेमो
ये सात ट्रेड इम्ब्राइडरी, मैकेनिक रेडियो एंड टीवी, मोल्डर, वेल्डर (गैस व इलेक्ट्रिीशियन), अपहोलस्टार, कंप्यूटर एडेड इंब्राइडरी व मैकेनिक रिपेयर एंड मेटेनेंस ऑफ टू व्हीलर बंद होंगे।
चिह्नित ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने वाले युवकों की डिमांड मार्केट में नहीं रह गई है। तकनीक और डिजाइन की दुनिया में काफी बदलाव आ गया है इसलिए अब उसी हिसाब से युवकों को प्रशिक्षण देने की जरूरत है। - भुवनेश कुमार, सचिव व्यावसायिक शिक्षा विभाग
चिह्नित ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने वाले युवकों की डिमांड मार्केट में नहीं रह गई है। तकनीक और डिजाइन की दुनिया में काफी बदलाव आ गया है इसलिए अब उसी हिसाब से युवकों को प्रशिक्षण देने की जरूरत है। - भुवनेश कुमार, सचिव व्यावसायिक शिक्षा विभाग