लखनऊ यूनिवर्सिटीः पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं की डेट जारी, यहां देखें- परीक्षा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक की सम-सेमेस्टर की परीक्षाएं एक मई से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक ने प्रस्तावित तारीखों की घोषणा कर दी है। सभी विभागाध्यक्षों को प्रस्तावित तारीख भेज दी गई हैं। विभागाध्यक्षों को इन तारीखों पर प्रश्नपत्रों के नाम तय करने हैं।
लोकसभा चुनाव की तारीखों पर परीक्षा नहीं रखी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि फिलहाल सिर्फ परास्नातक परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके बाद स्नातक की अन्य कक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
लविवि ने इस साल से अपने यहां स्नातक स्तर पर पूरी तरह से सेमेस्टर प्रणाली लागू की है। इसलिए स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा सेमेस्टर प्रणाली पर ही होगी। इसके बाद इनके परीक्षा केंद्रों की घोषणा भी कर दी जाएगी। एमए में करीब पांच हजार, एमएससी में 2600 और एमकॉम में करीब 2550 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा फॉर्म भरने के बाद जमा कराना है प्रिंटआउट
लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के विवि की वेबसाइट www.luonline.in और www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म स्नातक प्रथम वर्ष के साथ ही सेेमेस्टर प्रणाली पर आधारित सभी परास्नातक, प्रबंधन तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी भरना है। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद स्टूडेंट्स को कॉलेज या संकाय में इसका प्रिंट आउट जमा करना होगा।
संकायाध्यक्ष और कॉलेज प्रिंसिपल के सत्यापन के बाद ये परीक्षा फॉर्म परीक्षा विभाग को ये फॉर्म उपलब्ध कराने होंगे। कॉलेज के प्राचार्य स्टूडेंट्स की फीस ई-पेमेंट के जरिए विवि के खाते में जमा कर सकते हैं। इसके लिए 18 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है।
एग्जेम्प्टेड विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद कैशियर कार्यालय में फीस जमा करनी है। बाकी विद्यार्थियों को फीस जमा नहीं करनी है।
देखें- परीक्षा कार्यक्रम