{"_id":"5de6115e8ebc3e54ce7039c8","slug":"semester-exams-of-b-ed-to-be-held-at-14-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटीः 14 केंद्रों पर होगी बीएड की सेमेस्टर परीक्षा, जारी की सूची","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटीः 14 केंद्रों पर होगी बीएड की सेमेस्टर परीक्षा, जारी की सूची
Tue, 03 Dec 2019 01:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएड की परीक्षा के लिए इस साल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक ले. कर्नल एके मिश्रा ने बीएड के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। पिछले साल लविवि ने 22 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इस साल इनमें कमी कर दी गई है।
विज्ञापन
बीएड की परीक्षा इसी महीने से शुरू होनी है। विवि ने जिन 14 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं उनमें नौ वित्तविहीन तथा पांच अनुदानित संस्थान हैं। विवि से सहयुक्त इस समय करीब 60 कॉलेज हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में इस समय स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षा चल रही हैं। विवि में स्नातक स्तर पर इस समय तृतीय वर्ष में वार्षिक तथा अन्य कक्षाओं में सेमेस्टर परीक्षा होती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां देखें- परीक्षा केंद्र
प्रतीकात्मक तस्वीर