{"_id":"5d920c468ebc3e93ce4fb0a9","slug":"semester-examination-from-15-november-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा 15 नवंबर, 10 अक्टूबर तक भरें परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा 15 नवंबर, 10 अक्टूबर तक भरें परीक्षा फॉर्म
Mon, 30 Sep 2019 07:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा 15 नवंबर से होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुरू होने की संभावित तारीख की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने अंतिम तारीख 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विवि ने इससे पहले भी 500 रुपये विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 28 सितंबर तक बढ़ाई थी। अब एक बार फिर से परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद परीक्षा काफी पहले कराई जा रही है।
विज्ञापन
पिछले साल स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा 25 नवंबर से शुरू हुई थी। इस साल परीक्षा इससे भी 10 दिन पहले 15 नवंबर से प्रस्तावित की गई है। अभी तक जो विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे 10 अक्तूबर तक भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म परिसर के नियमित विद्यार्थियों को नहीं भरना है। अन्य सभी विद्यार्थी लविवि की वेबसाइट www.luonline.in और www.lkouniv.ac.in पर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
एग्जेम्प्टेड और बैकपेपर के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद कैशियर कार्यालय में फीस जमा करनी होगी। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म का प्रिंटआउट संकायाध्यक्ष या प्राचार्य के पास जमा करना होगा। परीक्षा विभाग में 11 सितंबर तक ये प्रिंटआउट जमा किए जाएंगे।
Trending Videos
इंटरनल के नंबर अपलोड करने की अंतिम तारीख समाप्त
लविवि ने स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा से पहले सभी कॉलेज और विभागाध्यक्षों को इंटरनल के नंबर 30 सितंबर तक अपलोड करने को कहा था।
इंटरनल के नंबर अपलोड करने के लिए लविवि पोर्टल का लिंक दिया हुआ है। हालांकि अभी भी काफी महाविद्यालयों ने इंटरनल के नंबर अपलोड नहीं किए हैं। स्नातक स्तर पर हर पेपर में 80 नंबर मुख्य परीक्षा तथा 20 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाते हैं।
इंटरनल के नंबर अपलोड करने के लिए लविवि पोर्टल का लिंक दिया हुआ है। हालांकि अभी भी काफी महाविद्यालयों ने इंटरनल के नंबर अपलोड नहीं किए हैं। स्नातक स्तर पर हर पेपर में 80 नंबर मुख्य परीक्षा तथा 20 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाते हैं।