फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Semester exam of punarvas university is from 4 march

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं चार मार्च से

Sun, 28 Feb 2021 02:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
Semester exam of punarvas university is from 4 march
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की दिसंबर सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी। विवि प्रशासन ने शनिवार को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी दो मार्च तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


विवि की दिसंबर सेमेस्टर की परीक्षा कोरोना संक्रमण के कारण आयोजित नहीं हुई थी। पिछले दिनों संक्रमण कम होने के बाद विवि में क्लास रूम टीचिंग शुरू की गई और विद्यार्थियों के डाउट क्लियर किए गए।
विज्ञापन


दिव्यांग विद्यार्थियों को हॉस्टल एलॉटमेंट के बाद परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि विवि की सेमेस्टर परीक्षा 4 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जबकि कॉलेजों की 3 मार्च से 24 मार्च तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा तीन पालियों में सुबह 09 से 11 बजे तक, दोपहर 12 से 02 बजे तक, दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित होगी। पहली और तीसरी पाली में स्नातक और दूसरी पाली में परास्नातक के पेपर होंगे। पेपर 02 घंटे के होंगे। दिव्यांग विद्यार्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। विद्यार्थियों को मास्क पहनकर अपने साथ सैनिटाइजर और पानी की बोतल लेकर आने को कहा गया है। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed