फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second round cut off of btc students

बीटीसी चयनित अभ्यर्थियों की कट ऑफ जारी

Sat, 10 Sep 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Sep 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
second round cut off of btc students
स्टूडेंट - फोटो : demo pic

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लखनऊ की ओर से हुई दूसरे चरण की बीटीसी काउंसलिंग के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की कट ऑफ जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


कट ऑफ के हिसाब से अभ्यर्थी आवंटित संस्थानों में दाखिला ले सकेंगे। डायट और निजी संस्थान के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दाखिला फीस जमा करने के बाद ही माना जाएगा।
विज्ञापन


डायट के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 12 सितंबर तक फीस के लिए 10,200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नाम से जमा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फीस ऑनलाइन माध्यम से की जा सकेगी जमा

second round cut off of btc students
demo pic - फोटो : demo pic

निजी कॉलेजों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 41 हजार रुपये फीस जमा करनी होगी। यह फीस 11 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी। 

फीस जमा करने के बाद 12 सितंबर तक पुष्टि होने के बाद डायट से निजी कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा। वहीं डायट की दूसरी काउंसलिंग में पहली काउंसलिंग के मुकाबले हाई मेरिट वाले अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 

डायट की दूसरी कट ऑफ में छह अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनकी मेरिट पहली कट ऑफ वाले अभ्यर्थियों से ज्यादा है। दूसरी ओर चार अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्हें हाईकोर्ट के आदेश की वजह से दाखिल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed