फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second counselling date of med in lucknow university

एमएड की दूसरी काउंसलिग की डेट जारी, पढ़ें खबर...

Wed, 14 Sep 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Sep 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
second counselling date of med in lucknow university
डेमो

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एमएड की रिक्त सीटों के लिए एक बार फिर से काउंसलिंग कराई जाएगी। एमएड प्रवेश परीक्षा 2016-17 के समन्वयक प्रो. एम वर्मा ने बताया कि काउंसलिंग 16 सितंबर को एलयू के एजुकेशन विभाग में होगी। 

विज्ञापन


मालूम हो कि पहले चरण की काउंसलिंग अगस्त प्रथम सप्ताह में पूरी हुई थी, लेकिन उसमें विभिन्न कॉलेजों की 151 सीटें रिक्त रह गईं। इनमें कुछ कॉलेज तो ऐसे भी हैं, जहां मात्र दो-तीन दाखिले ही हुए। 
विज्ञापन


ऐसे में इन कॉलेजों के लिए तो एमएड कोर्स का संचालन ही मुश्किल हो गया है। वहीं, इन 151 रिक्त सीटों के अलावा दूसरे चरण की काउंसलिंग में एक और कॉलेज को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. एम वर्मा ने बताया कि इसमें इरम कॉलेज की 25 सीटें भी शामिल हुई हैं। उन्होंने बताया कि पहली काउंसलिंग में जो भी अभ्यर्थी शामिल होने से रह गए हैं वे दूसरे चरण में शामिल हो सकते हैं।

16 सितंबर को सुबह 9.30 बजे पहली से लेकर 150 रैंक तक के अभ्यर्थियों और दोपहर 12.30 बजे 151 से 290 रैंक तक के अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करना है। 

इन कॉलेजों में बाकी हैं सीटें

second counselling date of med in lucknow university
डेमो

मालूम हो कि इस साल एमएड की 350 सीटों के लिए 290 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिसमें से 199 ने ही दाखिला लिया, जबकि 91 अभ्यर्थी प्रक्रिया से गायब हो गए।

पहले चरण की काउंसलिंग के बाद आर्यवर्त इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में 24, सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में 13, गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में 22, जीएसआरएम डिग्री कॉलेज में चार, रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 22, रामा महाविद्यालय में 23, श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय में 20 और स्वामी विवेकानंद महिला महाविद्यालय में 23 सीटें रिक्त हैं।

इसके अलावा इरम कॉलेज की 25 सीटों को दूसरे चरण की काउंसलिंग में जोड़ गया है। इनमें से गौतम बुद्ध कॉलेज में 3, महावीर प्रसाद में पांच और स्वामी विवेकानंद में मात्र 2 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग से दाखिला लिया है। 

प्रो. वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को सभी परीक्षाओं के मूल अंक पत्र, प्रमाण पत्र या डिग्री और 10 हजार रुपये आंशिक प्रवेश शुल्क लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed